- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में 173 नए पॉजीटिव मरीज मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही और मौतों का सिलसिला भी जारी है. 173 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 8516 हो गई. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 333 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2770 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2565 निगेटिव और 173 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 26 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 6 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 8516 हो गया. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 330 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 154565 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 8516 पॉजीटिव निकले. इनमें से 333 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 48 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5899 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2284 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 12 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5524 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


