- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर एयरपोर्ट का जल्द होगा विस्तार, सांसद की पर्यावरण मंत्री से मुलाकात के बाद एनओसी मिली
सांसद ने एयरपोर्ट सुरक्षा का जायजा भी लिया, कीचड़ और बारिश में 4 किलोमीटर पैदल चले सांसद
कोझिकोड में हुए विमान हादसे के बाद सांसद शंकर लालवानी एयरपोर्ट पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने बिजासन से आगे धार रोड से इमरजेंसी गेट तक का करीब 4 किलोमीटर का रास्ता कीचड़ और बारिश में पूरा किया।
दरअसल, पिछले एक साल से सांसद चाहते हैं कि एयरपोर्ट को ज़्यादा सुरक्षित, बेहतर और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का बनाया जाए। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पुलिस के रनवे तक पहुंचने के लिए मेनरोड से व्यवस्था होनी चाहिए। इसीलिए सांसद, अधिकारियों के साथ कीचड़ और बारिश की परवाह किए बिना पैदल चलकर एयरपोर्ट के इमरजेंसी गेट तक पहुंचे।

सांसद ने कहा कि पिछली कई मीटिंग में इमरजेंसी की स्थिति होने पर रनवे तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड का विषय उठा था और वे इसके लिए प्रयासरत है। कोझिकोड में हुए हादसे के बाद अब काम में तेज़ी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
साथ ही सांसद शंकर लालवानी ने पिछले दिनों पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एनओसी देने की मांग रखी थी और एक हफ्ते में ही एनओसी मिल गई। अब इंदौर एयरपोर्ट का तेज़ी से विस्तार किया जाएगा।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ज़मीन अधिग्रहित जाने वाली है जिसमें एयरपोर्ट से बिजासन तक जाने वाली सड़क भी इसमें आ रही है। सांसद ने बताया कि इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का काम 90% पूरा हो चुका है और इसमें कुछ बाधाएं है जिसपर बात चल रही है और जल्दी ही बचा काम पूरा कर लिया जाएगा।
सांसद ने आईडीए अध्यक्ष रहते ये सड़क बनवाने के लिए बहुत मेहनत की थी और इसका काम शुरू करवा दिया था लेकिन बाद में राज्य सरकार के बदल जाने से काम पूरा नहीं हो पाया था। अब राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सांसद ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक प्रयास किए और उज्जैन रोड को धार रोड से जोड़ने वाली ये सड़क शुरू हो जाएगी। बिजासन मन्दिर तक जाने के लिए भी यही सड़क इस्तेमाल होगी।
सांसद ने आईडीए अधिकारियों से कहा कि नई सड़क जल्द बनाई जाए और लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।
आज सांसद के साथ दौरे पर एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल एवं ज़िला प्रशासन, नगर निगम, आईडीए और पुलिल के अधिकारी उपस्थित थे।


