- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
व्यापारियों की बाजार व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए कलेक्टर
बैठक में शामिल हुए 40 संगठन
इंदौर। कोरोना काल के चलते व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पढ रहा था। व्यापार करने में भी परेशानी आ रही थी। इसी के चलते पिछले दिनों बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने व्यापार खोलने के लिए सशर्त परमिशन दी थी। आज इसी को ध्यान में रखकर अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री इंदौर के तत्वावधान में कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात की।
कलेक्ट्रेट स्थित सभागार मे शहर के 40 व्यापारी संगठन इस बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी व्यापारी संगठनों से परिचय लेकर उनकी परेशानियों के साथ सुझाव सुना। बाजारों से आ रही थी फोटो व खबरो के आधार पर कलेक्टर मनीष सिंह संतुष्ट नजर आए। कई बाजारो में सैनिटाइजर,मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है ।जिससे इन क्षेत्रों में संक्रमण व्यक्तियों की संख्या कम नजर आ रही है ।
फिर भी कलेक्टर मनीष सिंह ने व्यापारियों को यह भी कहा कि वह अपने ग्राहकों के साथ व्यापारियों को भी रोके और टोके। यदि इस पर अमल किया गया तो शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा का आंकड़ा नहीं आएगा। जिससे बाजार बंद करने की नौबत भी ना आएगी।
सराफा, बर्तन व्यापारी के साथ कपड़ा व्यापारी, जेल रोड व्यापारियों जो व्यवस्था ग्राहकों एवं व्यापारियों के लिए की है। वह संतुष्टि देने लायक है। यदि आप जागोगे तो ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है ।अपने ऑटो रिक्शा वालों एवं ग्राहकों को मास्क बांटे। वैसे इंदौर के 95% लोग अवेयरनेस है। आप के मेंबर एक्टिव हो जाएंगे तो किसी भी बाजार में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहां कि हम व्यापारी हमेशा आपके साथ हैं।आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का हमने पूर्ण रूप से पालन किया है। सभी व्यापारी बंधुओं को भी समझाएं देखकर यह कहा है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करे। ताकि संक्रमण कम से कम फैले। हमने अपनी तरफ से भी मास्क, सैनिटाइजर व्यापारियों को बांटे हैं।
अब बाजार पूर्ण रूप से खुल रहा है। सभी व्यापारियों का सहयोग मिल रहा है । सभी नियमों का पालन किया जा रहा है । आगे और भी बड़े त्यौहार आने वाले हैं । इसके लिए भी हम तैयारी कर रहे हैं। हमारे साथ आए विभिन्न एसोसिएशन के साथी हमेशा नियम पालन मे सहयोग करेंगे। वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, कर्मचारी और हम मास्क पहनेंगे,दुकानों पर भीड़ एकत्रित ना होने देंगे।जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर हम चलेंगे।
अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री इंदौर के सह सचिव नरेंद्र बाफना इस अवसर पर उपस्थित अन्य व्यापारियों ने अपने सुझाव देकर अपनी बात रखी। कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी की बातों को सुनकर कहां कि आप की व्यवस्था से मैं संतुष्ट हूं।हालांकि आपको और सजग रहकर काम करना पडेगा।
बैठक में नरेंद्र बाफना, इसाक चौधरी, राजेश बाहेती, शेखर खन्ना, कैलाश मुगडं, प्रितपाल टोंगिया, सुशील मेहता, गोवर्धन लाल वाली, मनीष निगम, योगेश, राजकुमार शर्मा (काका), विजय बत्रा, सुनील जैन, राजकुमार गुप्ता, कुसमाकर जी, मोहनलाल, प्रवीण बम,राजू भाई,वैभव बंम,ललित पारवानी, वैभव दुआ, प्रकाश जी बाकलीवाल, उमेश तिवारी, गोविंद अग्रवाल , प्रेम महेश्वरी, महेश दमानी, समीर भार्गव, संजय खेतपाल, सहित 40 व्यापारी प्रमुख संगठन शामिल हुए।


