- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने भारत के सबसे बड़े ऑल इंडिया NEET मॉक टेस्ट 2021 की घोषणा की
2021 के लिए ऑल इंडिया NEET मॉक टेस्ट 22 अगस्त, 29 अगस्त और 05 सितंबर, 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा• परीक्षण नि:शुल्क है; पंजीकरण शुरू हो गए हैं
अगस्त, 2021: छात्रों को उनके करियर के सबसे बड़े सपनों में से एक को हासिल करने में मदद करते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी ने BYJU’S के साथ, जो की डिजिटल लर्निंग में अग्रणी है, भारत के सबसे बड़े ऑल इंडिया NEET मॉक टेस्ट 2021 की घोषणा की है जो 22 अगस्त, 29 अगस्त और 05 सितंबर, 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। मॉक टेस्ट के लिए पंजीकरण खुल चुका है और यह मुफ़्त है।
NEET के नए पैटर्न को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन मॉक टेस्ट तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थि सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक की तैयारी के लिए अधिकतम विश्वास हासिल कर सके। प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होगा और इस प्रकार विद्यार्थियों को परीक्षा का वास्तविक अनुभव मिलेगा।
आकाश के अनुभवी शिक्षकों द्वारा परीक्षा पत्रों की योजना बनाई गई है और भाग लेने वाले छात्रों को देश भर के सभी उम्मीदवारों के सामने अपने प्रदर्शन को बेंचमार्क करने के लिए ऑल इंडिया रैंक मिलेगा। परिणामों की घोषणा के बाद, NEET विद्यार्थियों को उनके कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करने के लिए आकाश टीम द्वारा एक एडवांस्ड एनालिटिक्स रिपोर्ट प्रदान की जाएगी, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
परीक्षा के बाद छात्रों को टेस्ट पेपर्स के समाधान का गहन वीडियो उपलब्ध करवाया जाएगा जो उन्हें अवधारणाओं और सिद्धांतों की समग्र समझ विकसित करने में मदद करेगा।
NEET के इच्छुक छात्र जो मॉक टेस्ट के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, निचे दिए लिंक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Link: https://aakashdigital.com/mock/neet-test
NEET 2021 के लिए ऑल इंडिया मॉक टेस्ट पर टिप्पणी करते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री आकाश चौधरी ने कहा, “‘ स्टूडेंट्स फर्स्ट’ दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए, हम भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ऑल इंडिया NEET मॉक टेस्ट 2021 का आयोजन कर रहे हैं। अपने सपनों को पूरा करने तथा अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी का साहस करने के लिए, हमने पंजीकरण निःशुल्क रखा है। फाइनल परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित करना आवश्यक है। मॉक टेस्ट छात्रों को रियल-टाइम NEET 2021 परीक्षा का अनुभव प्रदान करेगा जो उन्हें अपनी तैयारी में तेजी लाने और उन क्षेत्रों पर काम करने में मदद करेगा जिन पर तत्काल विचार करने की आवश्यकता है। यह उन्हें चिंताओं और तनाव को दूर रखने में भी मदद करेगा।”


