- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ की टीम को, दिल्ली शूट शेड्यूल के दौरान, महिलाओं द्वारा संचालित सखा कैब की सेवा नियुक्त करने के दिए निर्देश!
आमिर खान अपनी पूरी टीम के साथ इस समय दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे हैं। आमिर ने ‘एलएससी’ टीम को अपने पूरे दिल्ली शेड्यूल के दौरान महिलाओं द्वारा संचालित सखा टैक्सी से सेवा लेने के निर्देश दिये है।
आमिर ने पहली बार सत्यमेव जयते में सखा कैब से परिचित कराते हुए, जो घरेलू दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उनके उल्लेखनीय कार्य की सराहना की थी। तब से, आमिर खान उन्हें सहायता प्रदान कर रहे हैं और उनकी सेवा के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्होंने उनसे वादा किया कि जब भी वह दिल्ली आएंगे, वह उनकी सेवा का उपयोग करेंगे।
पिछले 10 सालों से आमिर ने अपना वादा निभाया है। कोविड-19 के कारण और सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने महिला ड्राइवरों के लिए, पूरे 45 दिनों तक, उनके ठहरने और अन्य ज़रूरतों के लिए विशेष व्यवस्था करने के, पूरी टीम को निर्देश दिए है, क्योंकि पूरे समय उनकी ज़रूरत होगी।
यह सही मायने में प्रेरणादायक है जब आमिर खान जैसा सितारा दूसरों के उत्थान के लिए अपनी कुलीन स्थिति और शक्ति का उपयोग करता है।
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है। इस में मुख्य भूमिका में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी हैं।


