- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
शर्लिन चोप्रा ने ट्वीट किया “बॉलीवुड को रेहाब की जरूरत है”
बॉलीवुड ड्रग विवाद में बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आए हैं। श्रद्धा कपूर से लेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण तक इसमें शामिल हैं। अभिनेत्री शर्लिन चोप्रा ने भी इस पर खुलकर अपने विचार सामने रखे कि उन्होंने हाई प्रोफाइल बॉलीवुड पार्टियों में क्या देखा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड पार्टियों में ट्रे पर ड्रग्स परोसी जाती रही है ।
हाल ही में शर्लिन चोप्रा ने ट्वीट किया था, “हां, #BollywoodNeedsRehab लेकिन समस्या यह है कि जो लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं, वे न तो स्वीकार करना चाहते हैं कि वे ड्रग्स लेते हैं और न ही किसी प्रोफेशनल की मदद लेने के लिए आग्रह महसूस करते हैं। यह सही समय है ये समझते के लिए कि बॉलीवुड को स्वच्छ बनाने का अभियान सभी के हित में है। “
शर्लिन चोप्रा ने सामने आकर कई बातो पर खुलासे किए हैं। अभिनेत्री को उनके बोल्ड और बेबाक़ स्वभाव के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री शर्लिन चोप्रा ने निर्माता, अभिनेता, लेखक और सामग्री निर्माता की भूमिका निभाते हुए अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म “रेडशेर ” शुरू किया है। शर्लिन चोप्रा सही मायने में एक बहु प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।


