- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब 2021 की क्रिसमस में होगी रिलीज़!
हालिया महामारी और इसके प्रतिकूल प्रभावों के साथ अधिकांश प्रत्याशित फिल्में अपनी रिलीज की तारीख में फेरबदल कर रही हैं क्योंकि इस वक़्त स्वास्थ एवं लोगों की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ जिसे पहले 2020 की क्रिसमस रिलीज़ के लिए निर्धारित किया गया था, अब इस फ़िल्म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज़ किया जाएगा।
आमिर खान का क्रिसमस से पुराना नाता है। क्रिसमस के दौरान रिलीज़ हुई उनकी सभी फिल्में बेहद सफल रही हैं, जिसमें 3 इडियट्स, पीके, धूम 3, दंगल इत्यादि फिल्में शामिल है। उनकी नवीनतम फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ टॉम हैंक्स के फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है और लॉकडाउन से पहले, चंडीगढ़ और कोलकाता में फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है। जबकि देश में स्थिति संजीदा बनी हुई है, अभिनेता हाल ही में फिल्म के लिए रेकी करने के लिए तुर्की में है।
जब से मेकर्स ने एक सिख शख्स के रूप में आमिर का फर्स्ट लुक जारी किया है, तब से फैंस का उत्साह अपने चरम पर है। ऐसे में, वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, आमिर और निर्माताओं ने एक नई रिलीज़ तारीख की घोषणा कर दी है और फ़िल्म को इस दिसंबर से अगले दिसंबर तक के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि यह फिल्म एक शानदार रिलीज़ की हकदार है।
आमिर खान प्रोडक्शन्स की ‘लाल सिंह चड्ढा’ वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत है, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभा रहे है, वही मोना सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी। यह अतुल कुलकर्णी द्वारा अनुकूलित और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म के लिए म्यूजिक की रचना प्रीतम ने की है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है।


