- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
मनीष पॉल ने विशाल कोटियन को उनके नए शो अकबर का बल बीरबल के लिए दीं शुभकामनाएं
विशाल कोटियन पहले शोज़ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं, इस शो में वह बीरबल का किरदार निभाएंगे। मुंबई के इस अभिनेता को महान अली असगर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा, जो शो में अकबर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रोमो के प्रसारित होने के ठीक बाद, अभिनेता को अपने प्रशंसकों और सहकर्मियों से शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिन्होंने उनके साथ पहले भी काम किया है। इसी बीच सबसे खास शुभकामना प्रतिभाशाली होस्ट मनीष पॉल ने दी है
उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका प्रोमो स्टोरी पर शेयर करने के साथ ही लिखा “इस नए शो के लिए शुभकामनाएं’। बदले में विशाल ने उसे रिपोस्ट करते हुए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इसने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया बल्कि दर्शकों के बीच एक उत्साह भी पैदा किया।
वैसे आपको बता दें कि विशाल को शूटिंग के बाहर एक विनम्र और मिलनसार सज्जन व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। उनकी दयालु प्रकृति ने उन्हें टेलि इंडस्ट्री में भी दोस्ती का प्रतीक बना दिया है।
शो में बीरबल के रूप में एक बहुत ही होनहार अभिनेता विशाल कोटियन के प्रदर्शन का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं ।
देखिए अकबर का बल बीरबल शो जल्द ही स्टार भारत पर ।


