- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
आमिर खान की “रुबरू रोशनी” की स्पेशल स्क्रीनिंग में जैकलीन फर्नांडीज, परिणीति चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा, आनंद एल राय सहित तमाम नाम हुए शरीक!
फिल्म की रिलीज से पहले, आमिर खान मुंबई में करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रूबरू रोशनी की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करते हुए नज़र आये।
स्क्रीनिंग में मनोरंजन उद्योग की विभिन्न प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ पत्नी किरण राव और बेटा जुनैद और बेटी इरा भी नज़र आई।
इस विशेष स्क्रीनिंग में जैकलीन फर्नांडीज, परिणीति चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी, मृदुला त्रिपाठी, तापसी पन्नू, आनंद एल राय, वाणी कपूर, सूरज बड़जात्या, रमेश एस तौरानी, राधिका मदान, स्वरा भास्कर और दिव्या खोसला कुमार जैसे तमाम नाम अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए नज़र आये।
इससे पहले, आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म ‘रुबरू रोशनी’ इस गणतंत्र दिवस स्टार प्लस पर सुबह 11 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है।
आमिर खान ने आगे यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी यह अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के नए एपिसोड के बारे में नहीं है। अभिनेता ने यह कहते हुए वीडियो को समाप्त कर दिया कि “दिल पर लगेगी तभी बात बनेगी” और दर्शकों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है।
‘रुबरू रोशनी’ (रोशनी के साथ आमने-सामने) आमिर की बहुचर्चित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से गीत ‘रूबरू’ के लिरिक्स हैं, जिसे प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है और ए आर रहमान द्वारा रचित है। इस गीत के गायक नरेश अय्यर राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके है। संयोग से, फिल्म तेरहा साल पहले 26 जनवरी को ही रिलीज हुई थी।


