- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रितेश बत्रा की आगामी फिल्म “फ़ोटोग्राफ़” का पहला टीज़र पोस्टर हुआ रिलीज!
निर्देशक रितेश बत्रा ने अपनी आगामी फिल्म “फ़ोटोग्राफ़” का पहला टीज़र पोस्टर रिलीज कर दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा अभिनीत यह फ़िल्म 8 मार्च 2019 में भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है।
पोस्टर में मुख्य कलाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा एक सुनसान सड़क पर एक साथ चलते हुए नज़र आ रहे है और पोस्टर में एक लाइन भी नज़र आ रही है जिसमें लिखा गया है,”यह सब एक … फोटोग्राफ के साथ शुरू हुआ।”
आज, निर्देशक रितेश बत्रा ने फिल्म का पहला भारतीय टीज़र पोस्टर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। पोस्टर शेयर करते हुए रितेश ने लिखा,”The story begins… #PhotographMovie Releases in cinemas in India on 8th March 2019. @PhotographAmzn @Nawazuddin_S @Sanyamalhotra07″
रितेश बत्रा के निर्देशन में बनने वाली आगामी फ़िल्म ‘फ़ोटोग्राफ़’ 8 मार्च 2019 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
पुरस्कार विजेता निर्देशक की अगली फिल्म का 23 जनवरी से 2 फरवरी के बीच होने वाले प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा और 7 फरवरी से 17 तक चल रहे बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसका यूरोपीय प्रीमियर किया जाएगा।
बहुचर्चित ‘लंचबॉक्स’ के बाद, रितेश बत्रा मुंबई में धारावी में स्थापित ‘फ़ोटोग्राफ़’ पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बधाई हो’ में नज़र आ चुकी सान्या मल्होत्रा इस फ़िल्म में एक अंतर्मुखी कॉलेज गर्ल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी जो अपनी पढ़ाई में अव्वल आती है।
वही, निर्देशक रितेश बत्रा इस फ़िल्म के साथ प्रतिभाशाली नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दूसरी बार सहयोग कर रहे और सान्या मल्होत्रा के साथ यह उनकी पहली फ़िल्म है जो वर्तमान में अपनी हालिया रिलीज ‘बधाई हो’ की सफलता का आनंद ले रही है।
रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित, फ़ोटोग्राफ़ को अमेज़ॅन स्टडियस द्वारा द मैच फैक्ट्री के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है और यह फ़िल्म 8 मार्च 2019 को भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


