- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ी टीवी के शो ‘आपके आ जाने से‘ में लगेगा पुनर्जन्म का तड़का!
ज़ी टीवी का शो ‘आपके आ जाने से‘ एक बड़ी उम्र की औरत और एक जवान लड़के के बीच अनोखी कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है। यह शो अब एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, जिसमें अब एक नई प्रेम कहानी सामने आएगी।
शो के लीड किरदार साहिल (करण जोतवानी) और वेदिका (सुहासी धामी), बड़ी अम्मा के सौतेले बेटे के हाथों मारे जाने के दौरान अपनी अंतिम सांसें लेते वक्त एक दूसरे से वादा करते हैं कि भले ही इस जन्म में उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई हो, वो इसे पूरा करने के लिए अगला जन्म जरूर लेंगे। इसके बाद दोनों का पुनर्जन्म होता है।
अपनी नई जिंदगी में भी औरत का नाम वेदिका होता है जिसका तलाक हो चुका है। कुछ समय बाद उसे अपने से छोटी उम्र के साहिल नाम के एक लड़के से प्यार हो जाता है। करण जोतवानी और सुहासी धामी इस शो के लीड कलाकार बने रहेंगे।
इस कायाकल्प के बारे में बताते हुए करण जोतवानी कहते हैं, ‘‘इस शो में बदलाव होने जा रहा है, लेकिन इसकी कहानी वही रहेगी। एक जवान लडके को अपने से बड़ी उम्र की औरत से प्यार हो जाता है और इसमें वो तमाम मुश्किलों का सामना करता है। उसे इस बात की परवाह नहीं है कि सामने वाला तलाकशुदा है या नहीं। मैं व्यक्तिगत तौर पर भी यह मानता हूं कि किसी को प्यार करने के लिए ऐसी बातें बाधा नहीं बननी चाहिए। ‘आपके आ जाने से‘ समाज के इसी कठोर रिवाज को तोड़ने के लिए जाना जाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक वेदिका और साहिल की ताजा प्रेम कहानी पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।‘‘
इस शो के आगामी एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि वेदिका की छोटी बहन राधिका (मनीषा रावत) की शादी साहिल के साथ तय होती है, लेकिन साहिल शादी से इंकार कर देता है क्योंकि वो पागलों की तरह वेदिका से सच्चा और गहरा प्यार करने लगता है। वेदिका का हाल ही में तलाक हुआ है और क्योंकि वो उस लड़की की बड़ी बहन है जिसकी शादी होने जा रही है, इसलिए साहिल का परिवार उसे स्वीकार नहीं करता और उसे अपने परिवार के विरोध का सामना करना पड़ता है। साहिल का पूरा परिवार उनके प्यार के सख्त खिलाफ है क्योंकि उनका मानना है कि वेदिका साहिल के लिए काफी बड़ी है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि साहिल इन तमाम मुश्किलों से कैसे लड़ता है और कैसे वेदिका को अपने प्यार में बांध लेता है।


