- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सिर्फ़ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है जैकलिन फर्नांडीज का बोलबाला!
दुनियाभर में अपार लोकप्रियता और प्रशंसकों की विशाल संख्या के आधार पर, अभिनेत्री न केवल देश में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चहिता चेहरा बन गयी है, बल्कि अभिनेत्री ने वैश्विक मैप पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ दी है।
कुछ दिन पहले, जैकलिन फर्नांडीज कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ सहयोग करने वाली पहली भारतीय सेलिब्रिटी बन गईं, जिन्होंने जैकलीन फर्नांडीज से प्रेरित ऑयलैशेश भी लॉन्च किये है।
दो महीनों के भीतर, जैकलिन फर्नांडीज ने अपने खूबसूरत और किलर लुक के साथ दो मैगज़ीन कवर पर आग लगा दी है।
‘जैक ऑफ हार्ट्स’ अपने दोस्तों के प्रति अपने गर्म स्वभाव के लिए जानी जाती है और उस की गवाही तब देखने मिली जब जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रभावशाली व्यक्ति अमांडा सेर्नी के लिए एक मेजबान की भूमिका निभाई और एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। जैकलीन फर्नांडीज द्वारा मुंबई का न्यौता देने के बाद, अमांडा सेर्नी ने शहर के लिए उड़ान भरी थी।
सिज़लिंग अभिनेत्री को फिल्मफेयर मिडल ईस्ट द्वारा ‘वुमन ऑफ सब्सटेंस एंड स्टाइल’ से सम्मानित किया गया था। जैकलीन की लोकप्रियता न केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तब्दील हो गयी है, बल्कि इसकी एक गवाही उनके सोशल मीडिया पर भी देखी जा सकती है जहां हर प्लेटफार्म पर अभिनेत्री प्रशंसकों की अपार संख्या के साथ छाई हुई है।
बॉलीवुड में सबसे फिट कलाकार में से एक, जैकलीन फर्नांडीज अपने दिनचर्या में कभी भी कसरत करना भूलती नहीं है और उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत है। अभिनेत्री अक्सर अपने दिनचर्या की झलक साझा कर के अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं।
अपने हिस्से में कई ब्रांड इंडोर्समेंट के साथ, जैकलिन फर्नांडीज कमर्शियल की दुनिया में एक प्रशंसित नाम है।
सोशल मीडिया पर जैकलीन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए, ब्रांड लगातार उन्हें अपने ब्रांड का चेहरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
अभिनेत्री वर्तमान में सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि वह किक 2 के साथ सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगी।


