- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर की आयुषी ने छत्तीसगढ़ के चक्रधर समारोह में एकल कथक प्रस्तुति दी
छतीसगढ़ के ख्यात कार्यक्रम “चक्रधर समारोह 2018” में मध्यप्रदेश की बेटी आयुषी दीक्षित की कथक नृत्य की प्रस्तुति दी आयुषी ने इसी वर्ष हुए खजुराहो समारोह में भी भारत की सबसे कम उम्र की कलाकर के तौर पर कथक की एकल प्रस्तुति दी थी, और इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए विदेशो से भी सैकड़ों दर्शक पहुँचे थे, आयुषी की इसी प्रस्तुति से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए आयुषी को आमंत्रित किया था।
आयुषी दीक्षित 6 वर्ष की उम्र से ही कथक के प्रति आकर्षित होकर गुरु के सानिध्य में कथक की प्राम्भिक शिक्षा शुरू करते हुए अलग अलग चरणों में अभ्यास करती रहीं।
कई राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कार जितने के अलावा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के इन्वेस्टर सम्मिट में भी अपनी एकल प्रस्तुति दी चुकी हैं।
वर्तमान में पद्मश्री तालयोगी गुरु श्री सुरेश तलवलकर जी से ताल व लय की शिक्षा उनके पुणे स्थित आश्रम से ले रही है, साथ उन्ही के नेतृत्व में भारत के कोने कोने में ताल यात्रा एवं मृदंग संकीर्तन में कथक की प्रस्तुति विभिन्न मंचों में कर रही है।
आयुषी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता पंडित संतोष दीक्षित और गुरुओं को दिया। जिनके प्रोत्साहन व मार्गदर्शन की वजह से खजुराहो के बाद चक्रधर समारोह तक कि अपनी कथक की यात्रा पूरी कर पाई।


