- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आने वाले वर्षो में डिजिटल मार्केटिंग में सबसे ज्यादा होंगे नौकरी के अवसर
विद्यार्थियों के लिए सेमिनार आयोजित
इंदौर. आने वाले समय में डिजिटल मार्केटिंग में रोजगार के अवसर सबसे ज्यादा है. ऑनलाइन प्लेटफार्म से विभिन्न क्षेत्र के व्यवसाय जुड़ रहे है जिससे जॉब के अवसर खुलते जा रहे है. लिंक्डइन की एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में डिजिटल मार्केटिंग का करियर ग्रोथ 40 प्रतिशत बढ़ा है.
यह कहना है डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट राज पढियार का. वे डिजिटल गुरुकुल इंस्टीट्यूट द्वारा एक आयोजित सेमीनार में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे. इसमें श्री पढियार ने एक सफल डिजिटल मार्केटर बनने के नए तकनीक और उपाय बताए, जो भविष्य में आने वाली चुनौतियों को आसन करेगी. साथ ही नए व्यवसाय को ऊंचाई तक पहुचने में मददगार रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल मार्केटिंग के कई अलग- अलग क्षेत्रों को मिलाकर आने वाले वर्षो में डिजिटल मार्केटिंग में सबसे ज्यादा नौकरी के अवसर होंगे.
डिजिटल मार्केटिंग में न सिर्फ सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल एडवर्ड, मोबाइल मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स है बल्कि इसके अलावा भी कई मॉड्यूल्स है. डिजिटल मार्केटिंग से युवा अपनी पसंद से घर बेठे फ्रिलांसिंग के जरिये पैसा कमा सकता है. डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा कोर्स है, जिसको करने के बाद किसि भी वर्ग के व्यक्ति न सिर्फ अपनी पसंद के जॉब पा सकता है बल्कि वह अपना खुदका स्टार्टअप भी शुरू कर सकता है. डिजिटल मार्केटिंग की मदद से कैसे एक बिजऩसमैन अपने बिजऩस को आसानी से उँचाइयो तक ले जा सकता है.
युवाओं में हो रहा लोकप्रिय
डिजिटल मार्केटिंग के बारे में आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग नया विषय होने के कारण युवाओ में काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है. इसमें होने वाले कोर्सेस जैसे सोशल मीडिया मार्केटिंग , गूगल एडवर्ड, मोबाइल मार्केटिंग , ईमेल मार्केटिंग , ई-कॉमर्स आदि कई विषय डिजिटल मार्केटिंग में सीखे जा सकते है. अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अब सभी लोग डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेने लगे है और इसी का फ़ायदा कई लोगों को मिलेगा. नया विषय होने की वजह से उन्होने सारी बाते विस्तार से विद्यार्थियों को बताई और अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालो का जवाब भी दिया.


