- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अब्रार काजी वास्तव में संजय दत्त के किरदार से प्रेरणा ले रहे हैं
कलर्स का आगामी काल्पनिक ड्रामा, गठबंधन एक गैंगस्टर, मराठी मुलगा रघु की असाधरण प्रेम कहानी को खंगालता है, जिसका किरदार अब्रार काजी कर रहे हैं, जो एक आकांक्षावान आईपीएस अफसर और एक गुजराती नी छोकरी धनक, जिसका किरदार श्रुति शर्मा कर रही हैं, के मुहब्बत में कैद हो जाता है।
मुंबई में पैदा हुआ और पला-बढ़ा, रघु बॉलीवुड का बहुत बड़ा फैन है जिसकी जिंदगी में कोई भी महत्त्वांकाक्षा बिल्कुल नहीं है। मॉं का लाड़ला, उसकी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी उसकी मॉं है और इसी कारण से वह रियल एस्टेट बिल्डरों से पैसों की वसूली करने का उस जैसा धंधा चुनता है। असल जिंदगी में, अब्रार काजी, जो पर्दे पर अपने किरदार रघु के स्वभाव के उलट हैं, अपने किरदार के अंदर प्रवेश करने के लिए खास कोशिशें कर रहे हैं। वो वास्तव जैसी फिल्में देख रहे हैं और उसमें संजय दत्त के किरदार से प्रेरणा ले रहे हैं। वो बारीकियों को बिल्कुल ठीक से भांपने के लिए रघु के किरदार के हर-एक सूक्ष्म बारीकी पर बहुत गौर कर रहे हैं।
खबरियों के मुताबिक, अब्रार अपने किरदार के बोलने के ढंग को ठीक से अदा करने के लिए अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने संजय दत्त की तरह चलना और बोलने की उसी ढंग से सेट पर हर किसी से बात करना भी शुर कर दिया है। संयोग से, वास्तव में संजय दत्त के किरदार का नाम भी रघु था। अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए, अब्रार का कहना था, “जब मुझे इस किरदार की पेशकश दी गई तो इसमें एक चुनौती थी जहां रघु का किरदार मेरी असल जिंदगी शख्सियत का बिल्कुल उलट था। कहानी सुनने के दौरान, मैं केवल वास्तव में संजय दत्त के किरदार के साथ नाता जोड़ पाया और यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूँ। इस किरदार ने मुझे बार-बार यह फिल्म देखने और गठबंधन में रघु के अपने किरदार को निखारने का मौका दिया। मैं बहुत किस्मत वाला हूँ कि मेरे प्रथम प्रदर्शन में मेरा वही नाम है जो मेरे आदर्श संजय दत्त का पर्दे पर नाम है अर्थात ‘रघु‘।”


