- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवुड सितारों में दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू है सबसे ज्यादा!
दीपिका पादुकोण का एक बार फिर बोलबाला
एक प्रमुख वेबसाइट के अनुसार, बॉलीवुड के तमाम सितारों के बीच दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू सबसे अधिक है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की शीर्ष हस्तियों का ब्रांड मूल्य और बहुतायत प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स के साथ उनके जुड़ाव का स्तर वर्षों से बढ़ रहा है।
इस दौड़ में दीपिका पादुकोण ने शीर्ष स्थान हासिल किया है और सभी पुरुष हस्तियों को पछाड़ते हुए, $102.5 मिलियन के ब्रांड के साथ वह एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई है।
साल 2018 में, दीपिका पादुकोण बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड के रूप में स्पष्ट रूप से सबसे आगे थी और सही मायने में बॉलीवुड की रानी बनकर उभरी है।
दीपिका पादुकोण ने सुपरहिट “पद्मावत” के साथ साल की धमाकेदार शुरुवात की थी। इस फ़िल्म के साथ अभिनेत्री ने न केवल रानी पद्मिनी के अपने उपयुक्त किरदार के लिए भी प्रशंसा का पात्र बनी हुई है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई करने वाली पहली अभिनेत्री का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी है।
दीपिका पादुकोण ने एशिया की ‘सेक्सिएस्ट एशियाई महिला’ के रूप में अपनी स्थिति को पुनः प्राप्त कर लिया है। तीन साल में दूसरी बार दीपिका ब्रिटेन स्थित समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा प्रकाशित खिताब अपने नाम करने में सफ़ल रही है।
फोर्ब्स द्वारा सबसे अमीर भारतीय हस्तियों की टॉप 5 की सूची में स्थान पाने वाली एकमात्र महिला बन कर दीपिका पादुकोण ने नई मिसाल कायम की है। कमर्शियल इंडस्ट्री में भी दीपिका एक पसंदीदा चेहरा है और ये ही वजह है कि आज वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक है।
दिसंबर संस्करण के लिए जीक्यू के कवर पर अपने सिज़लिंग अवतार में नज़र आ रही यह दीपिका पादुकोण का शादी के बाद पहला कवर पेज था।
इस साल टाइम्स की 100 प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अभिनेत्री का ख़िताब अपने नाम कर के दीपिका सबको गर्वित महसूस करवा चुकी है। अन्य उपलब्धियों के बीच दीपिका वैराइटी पत्रिका की अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रभाव रिपोर्ट में भी नज़र आ चुकी है।
वर्तमान में, दीपिका पादुकोण मेगास्टार गुलज़ार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म छपाक की तैयारी में व्यस्त हैं। “छपाक” को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।


