- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” ओपनिंग डे पर कमाए 8.25 करोड़ रुपये!
विक्की कौशल स्टारर अपनी रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई करने में सफ़ल रही है और इसी के साथ आरएसवीपी की फ़िल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” 2019 की पहली हिट फिल्म बनने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 की पहली कंटेंट हिट बनने की कगार पर है और वीकेंड के दौरान फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ोतरी की तरफ़ रुख करते हुए नज़र आ रहा है।
आरएसवीपी की फ़िल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के साथ साल 2019 की धमाकेदार शुरुवात हुई है और पहले दिन 8.25 करोड़ की कमाई के साथ यह आरएसवीपी द्वारा दी गई विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट बन गई है।
आरएसवीपी ने पहले ‘केदारनाथ’ और अब ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक हिट फ़िल्में दी हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए फ़िल्म “केदारनाथ” उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी, वही उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक अभिनेता विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार किया है। बैक टू बैक हिट के साथ, आरएसवीपी की उरी अभिनेता विक्की कौशल के लिए उनके करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट साबित हुई है।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को पहले दिन दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार शुरुआत की है और सप्ताहांत में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है।
दर्शकों का दिल जीतते हुए साल की पहली कंटेंट फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” आरएसवीपी की पिछली फिल्म केदारनाथ के बाद 2019 की पहली हिट में से एक के रूप में नज़र आ रही है।
उरी: सर्जिकल स्ट्राइक उस सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, जिन्हें 2016 में भारतीय सेना ने अंजाम दिया था। मुख्य अभिनेता विक्की कौशल की यह पहली एक्शन फिल्म है। विक्की के अलावा मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम और कीर्ति कुलहरि जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ, उरी दर्शकों का दिल जीत रही है।
आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा निर्मित और आदित्य धार द्वारा निर्देशित, फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। उरी 11 जनवरी 2019 में रिलीज हो चुकी है।


