- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिषेक बच्चन ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ के कलाकारों और क्रू के प्रति आभार किया व्यक्त!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ 10 जुलाई को अपने रिलीज़ के वक़्त से ही खूब सराहना प्राप्त कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस सीरीज़ का बोलबाला है और इसके साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन इस प्यार के लिए आभारी महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने दर्शकों, कलाकारों और क्रू को उनके प्यार और शो के प्रति समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी टीम की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं ब्रीद: इन टू द शैडोज़ के लिए आपके प्यार और समर्थन से बहुत अभिभूत हूं। एक अभिनेता के रूप में, हमारी सबसे बड़ी खुशी हमारी कड़ी मेहनत के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त करना है। पूरे दिन आपके सुंदर कॉमेंट्स को पढ़ना, बेहद अद्भुत और भावनात्मक रहा है।
इसका श्रेय पूरी तरह से मेरे अविश्वसनीय निर्देशक मयंक शर्मा को जाता है। उनका विश्वास एक मार्गदर्शक प्रकाश की तरह रहा है। लेखकों की महान टीम भवानी अय्यर, विक्रम तुली और अरशद सैयद का धन्यवाद। हमारे निर्माता अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, विशेष रूप से विक्रम मल्होत्रा जिन्होंने न केवल शो का सह-निर्माण किया हैं, बल्कि एक चैंपियन भी हैं।
जब भी हम डगमगाये, उन्होंने कभी भी उम्मीद नहीं खोई और हमारे संकल्प को मजबूत किया। एक अविश्वसनीय चालक दल के लिए, जिन्होंने अथक परिश्रम किया और शो को इतना शानदार बना दिया। और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि उन्होंने एक बड़ी मुस्कान के साथ यह सब किया है।
और अंत में मेरे महान सह-अभिनेताओं के लिए। अविनाश सबरवाल को जितनी सराहना मिल रही है, वह उनकी प्रतिभा के कारण है। वे सभी शूटिंग के दौरान मेरे प्रति इतने समझदार, धैर्य और उत्साहवर्धन रहे हैं कि जो भी मेरा प्रदर्शन है, वह उनके बिना संभव नहीं था।
अमित, निथ्या, सैयामी, हृषिकेश, श्रीकांत, छोटी इवाना, रेशम, प्लाबिता, सुनील जी, श्रद्धा, रवि गरु, श्रुति, कुलजीत, पवन, डेबी और वह अन्य लोग जिनके साथ मुझे कैमरा स्पेस साझा करने का सौभाग्य नहीं मिला लेकिन उन्होंने अच्छा काम किया है।
वरिन रूपाणी, द्विज वला और रवीश डुमरा का एक विशेष उल्लेख बनता है जिन्होंने युवा अविनाश का किरदार निभाया है। सभी शानदार रहे है और मैं बहुत आभारी हूं।
यह एक अद्भुत सफ़र रहा है और मुझे आशा है कि आप, दर्शक इस श्रृंखला को देखने का आनंद लेंगे।
फिर से कहूंगा, मैं आपके समर्थन और प्यार से बहुत विनम्र और समान रूप से प्रेरित महसूस कर रहा हूं। फिर से ब्रीद लेने तक…।
मेरा ढ़ेर सारा प्यार,
एबी”
दूसरे सीज़न की घोषणा ने सभी के बीच हलचल पैदा कर दी थी और दर्शक बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे थे। कहना गलत नहीं होगा, निर्माता सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरे है और श्रृंखला एक बहुत बड़ी हिट साबित हो रही है।
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है।
इस सीरीज़ के साथ प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका में नज़र आएंगे। और साथ ही इस सीरीज़ में निथ्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिका निभा रही है। यह श्रृंखला अब अमेज़ॅन प्राइम पर 200 क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है!


