- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
सीरत कपूर ने निर्देशक रविकांत परेपु से अपने प्यार के बारे में विचार शेयर किए
दक्षिण अभिनेत्री सीरत कपूर को उनकी फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” में उनके अभिनय और किरदार “रुखसार ” के लिए बहुत प्रशंसा मिली । फिल्म को पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शको और आलोचकों से भारी समीक्षा मिली थी ।
फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” में अभिनेत्री की भूमिका “रुखसार ” को दर्शक इतना पसंद कर रहे है कि फिल्म के लिए दूसरा पार्ट की मांग रहे हैं।
हाल ही में, फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म “अहा” पर भी रिलीज़ की गई थी । निर्देशक रविकांत और अभिनेत्री सीरत ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए जूम चैट पर लाइव आए।
जब निर्देशक रविकांत ने सीरत से उनके रोमांटिक रिश्ते के बारे में अपने विचारों देने को कहा तब सीरत ने कहा , “हर बार जब भी मुझे प्यार हुआ है, तो वह मुझे रियल फीलिंग लगती है। मैं ईमानदारी से रिश्ते के हर चरण को निभाती हूं, लेकिन यह कहना गलत नहीं है कि प्रारंभिक चरण सबसे मजेदार होता हैं।
और यह रिश्ते का रोमांचक चरण होता है क्योंकि इसमें हम एक दूसरे को ज्यादा नहीं जानते है एक रहस्य सा होता हैं, लेकिन मैं लंबे समय भी प्यार में आनंद लेती हूं क्योंकि तब तक हम दोनों लोगो को एक दूसरे के जीवन के उतार-चढ़ाव से प्यार हो जाता है। “
https://www.facebook.com/watch/live/?v=898833817290920&ref=watch_permalink
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सीरत कपूर ने बॉलीवुड से अपनी शुरुआत के बाद, टॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा।उन्होंने 2014 में बॉलीवुड में 2 अलग-अलग सिनेमा “जिद” और टॉलीवुड में “रन राजा रन” के साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है।
अब वे अपनी आने वाली फिल्म “मां विनथा गाधा विनुमा” के रिलीज़ की प्रतीक्षा कर रही है , और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।


