- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर में 89 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले
इंदौर. शहर में एक लाख लोगों की जांच हो चुकी है. इसके साथ ही नए पॉजीटिव मरीजों की संख्या में फिर उछाल आया है. 89 नए मरीज मिलने के साथ कुल आंकड़ा 51 सौ पार हो गया और कुल संख्या 5176 हो गई. तीन मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 261 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1759 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1652 निगेटिव और 89 पॉजीटिव निकले.
इसके अलावा 4 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 13 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5176 हो गया. वहीं 3 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 261 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 100702 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5176 पॉजीटिव निकले. इनमें से 261 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा.
10 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 3956 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 959 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4779 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


