- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
अभिषेक बच्चन ने कोलकाता में ‘बॉब बिस्वास’ का दूसरा शेड्यूल किया शुरू!
अभिषेक बच्चन इस साल अपनी श्रृंखला ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ के साथ ओटीटी स्पेस में एक उभरता चेहरा बन गए हैं, जो जल्द ही बिग बुल और अपनी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स पर बनी संस ऑफ द सॉइल की एक अनूठी स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट सीरीज़ के साथ एक अलग अंदाज़ में दिखाई देंगे।
अभिषेक ने फिल्म के पहले शेड्यूल को खत्म करने के नौ महीने बाद ‘बॉब बिस्वास’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। अभिनेता सोमवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गए है और फ्लाइट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया,”#BackToBeingBob Stay safe everyone. Travel safe. #maskon keep your mask on.”
अभिषेक ने आज से कोलकाता में शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और 9 दिसंबर तक बॉब बिस्वास के साथ एक्शन में रहेंगे। फिल्म और उनका किरदार, बॉब बिस्वास के चरित्र का स्पिन ऑफ है जिसे विद्या बालन अभिनीत सुपरहिट फिल्म कहानी में सस्वता चटर्जी द्वारा निभाया गया था। वही, अभिषेक की बॉब बिस्वास में चित्रांगदा सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी।
यह फिल्म गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्देशित है, जिसके साथ दीया घोष निर्देशन कि दुनियां में अपना डेब्यू कर रही हैं और सुजॉय घोष द्वारा लिखित है।


