- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जानिए तरुण पौराणिक शो के बारे में क्या सोचते है!
मुंबई. एक अभिनेता अपने चरित्र को निभाने के लिए अपने तरफ़ से उत्तम प्रयास करने में विश्वास करता है। वे केवल उनके काम और अपने समर्पण से पहचाने जाते हैं। चाहे वह कितना भी चुनौतीपूर्ण हो , यदि आप अपना 100 प्रतिशत देते हैं तो यह निश्चित रूप से आपके काम में प्रतिबिंबित होती है । अभिनेता तरुण खन्ना जो वर्तमान में दंगल टीवी के देवी आदि पराशक्ति में भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं, वे इस पर अपने विचार साझा करते हुए देखे जा सकते हैं।
एक पौराणिक शो में काम करने के बारे में बोलते हुए तरुण कहते हैं, “सच कहूं तो मुझे लगता है कि एक पौराणिक शो के लिए एक किरदार निभाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण और मुश्किल हो सकता है क्योंकि वो निभाने के लिए बहुत मेहनत की ज़रूरत होती है। टीवी उद्योग में कुछ उदाहरण हैं कि आपकी मेहनत का सम्मान नहीं किया जाता है और जितनी प्रशंसा करनी चाहिए उतनी वास्तव में नहीं होती ।
किसी को यह समझना चाहिए कि भगवान के किरदार को निभाना आसान नहीं है, उनकी तरह विचार करना कठिन होता है । उनके बारे में कोई नहीं जानता। सब केवल इसकी कल्पना कर सकता है। लेकिन पौराणिक चरित्र को इस कारण के वजह से मुझे इन सभी चुनौतियों में बेहतर करने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने में मदद मिलती है। ”
हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते हैं कि वास्तव में एक ऐसे चरित्र को चित्रित करना कितना मुश्किल हो सकता है, जिसके बारे में आपने केवल सुना हो, और तरुण खन्ना ने निश्चित रूप से इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।


