- विश्व रक्तदाता दिवस पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर
- नाबार्ड के सहयोग से मध्यप्रदेश के चार विशिष्ट उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त
- जैपुरिया इंदौर का 14वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न; वर्ष 2026 का बैच दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार
- Jaipuria Indore Celebrates 14th Convocation; Batch of 2026 Set to Lead the World
- Welcome To The Jungle Trailer Trends #1 Across Languages on YouTube, Film Clinches No.1 Spot on IMDb’s List of TOP 10 Most-Anticipated Indian Films
गुरू का अनुशासन स्वीकार करने से जीवन में आती है पूर्णता: मंदाकिनी दीदी
अयोध्या के रामापुरम ट्रस्ट द्वारा 3 विभूतियों को किंकर सम्मान
इंदौर. अयोध्या स्थित रामापुरम ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष के राम किंकर सम्मान समारोह के लिए देशभर से जिन तीन विभूतियों को समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए चयनित किया गया है, उनमें शहर के प्रमुख समाजसेवी प्रेमचंद गोयल का नाम भी प्रमुख है.
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रख्यात मानस एवं भागवत मर्मज्ञ सुश्री मंदाकिनी रामकिंकर दीदी ने गोयल को यह अलंकरण सौंपते हुए कहा कि इंदौर अग्रवाल समाज के लिए यह गौरव की बात है कि देश के 3 सम्मानित श्रेष्ठीजनों में प्रेमचंद गोयल का नाम भी शामिल है. गुरू का अनुशासन स्वीकार करने से जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है बल्कि जीवन में पूर्णता भी आती है।
समारोह में गोयल के साथ वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बी.के. कुठियाल एवं गणित मर्मज्ञ डॉ. अवधेश नारायण लाल को भी यह अलंकरण प्रदान किया गया. अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में गोयल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. यदि भगवान ने हमें सक्षम बनाया है तो तन-मन और धन से जरूरतमंदों और पीडि़तों की सेवा ही हमारा मूल धर्म होना चाहिए.
यही सच्ची भक्ति और समाजसेवा है. इस अवसर पर इंदौर से श्रीमती कनकलता गोयल, राजेश गर्ग, गोपाल मंगल, बृजकिशोर गोयलएवं देशभर से पधारे सामाजिक बंधु भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.


