- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रशासक से अभिनेता बने अभिषेक सिंह ने दिखाई अपनी उदारता, लॉकडाउन के दौरान की ‘दिल्ली क्राइम सीजन 2’ यूनिट की मदद!
हमारे देश के सबसे प्रसिद्ध युवा आईएएस अधिकारी, अभिषेक सिंह ने हमें उस वक़्त आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन के साथ एक अभिनेता के रूप में अपना कदम रखा था। अब, प्रशासक से अभिनेता बने अभिषेक ने लॉकडाउन के इस समय अपने शो की यूनिट को अपना समर्थन प्रदान कर रहे हैं।
एक और उदाहरण स्थापित करते हुए, अभिषेक एक रोल मॉडल बन गए है क्योंकि वह न केवल दिहाड़ी कर्मचारियों की बल्कि अगले तीन महीनों के लिए संपूर्ण यूनिट की मदद कर रहे है जिसमें शो के सहायक कार्यकर्ता और अभिनेता भी शामिल है, जिन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान समर्थन की आवश्यकता है क्योंकि इस महामारी के कारण सब कुछ ठप्प पड़ गया है और यह सभी अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे है।
अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,”Here we remind ourselves #IforINDIANS a thought, a movement, a culture!Let’s #MakeAChain of Humanity to #BreakTheChain of crisis!!”
उन्होंने अपना संदेश साझा करते हुए लिखा, “हम सभी इस अभूतपूर्व संकट के प्रभाव को महसूस कर रहे हैं लेकिन यह एक समान नहीं है, क्योंकि हम में से एक बड़ा वर्ग इससे अधिक गंभीर रूप से प्रभावित है। नेटफ्लिक्स और मैं, दिल्ली क्राइम की अपनी यूनिट की देखभाल करने के लिए एकजुट हो गए हैं।
आइए उन लोगों की जिम्मेदारी लें जिन्हें हम आर्थिक और भावनात्मक रूप से जानते हैं। हम अपने सभी दैनिक वेतन भोगियों और हमारी टीम के अन्य जरूरतमंद सदस्यों की अगले 3 महीने तक देखभाल करेंगे। आइए #MakeAChain के जरिये जिम्मेदारी लेते हुए #BreakTheChain के असमान प्रभाव को देखें। मानवता एक समुदाय है, जिसे हम भारतीय बचपन से पोषित करते आये है। #IforINDIANS “
यूनिट के सदस्यों ने भी अभिषेक की परोपकारी पहल के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उनके प्रयासों की सराहना की है।
वास्तविक जीवन में आईएएस अधिकारी इस सबसे अधिक चर्चित ओटीटी शो, दिल्ली क्राइम सीजन 2 में अपना किरदार निभाएंगे। यह शायद पहली बार है कि इस तरह के नामी आईएएस अधिकारी किसी वेब शो के लिए अभिनेता बन रहे है। अभिषेक व्यापक रूप से उन सभी अविश्वसनीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं जो उन्होंने देश के कल्याण के लिए किए हैं।
अभिषेक सिंह हमारे देश के प्रशासनिक विभागों में प्रमुख पदों पर रहे हैं। वर्तमान में दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं, और उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा में उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए जाना जाता है।
उन्होंने दिल्ली में एक सरकारी स्कूल को भी गोद लिया है और समय-समय पर छात्रों के लिए गतिविधियों का संचालन करते रहते हैं। अभिषेक ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कई विध्वंस अभियानों का नेतृत्व किया है। दिल्ली की सबसे लोकप्रिय ऑड-ईवन ट्रैफिक योजना भी उनकी देखरेख में संचालित की गई थी।
सचमुच, ऐसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, देश को अभिषेक जैसे अन्य अच्छे लोगों की जरूरत है, जो अपने नेक प्रयासों से समाज के श्रमिकों का समर्थन करने में सभी से एक कदम आगे हैं।


