- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इस क्वारंटाइन आप प्रणति राय प्रकाश के द्वारा बताए गए हेयर स्टाइल ट्यूटोरियल कर सकते है फॉलो
कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में चल रहे लॉक डाउन के कारण हर कोई अपने घर में बैठा है। और सभी में इस बात को लेकर होड़ है कि इस समय को कैसे अच्छी तरह से उपयोग में ले आया जाए क्योंकि यक़ीनन यह समय दोबारा लौट कर नहीं आने वाला है।
कुछ कुकिंग में हाथ आज़मा रहा तो कोई फैशन टिप्स साझा कर रहा है। यहाँ हम बात कर रहे है भारत की टॉप मॉडल प्रणति राय प्रकाश की। जाहिर हैं कि वे बॉलीवुड फैशन आइकन है। हम पहले भी उनके फैशन सेंस से रु ब रु हो चुके है।
प्रणति अपने परिवार से दूर मुंबई में रहती है। और लगातार अपने प्रसंशकों से सोशल मीडिया के जरिए जुडी रहती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो हमसे सोशल मीडिया में साझा किया है। जिसमे वे हमें सीखा रही है कि किस तरह आसानी से बालों को स्टाइल किया जा सकता है। यह ट्यूटोरियल उनके प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल 2 का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है। इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं।
जिसे प्रसंशको का काफी प्यार मिल रहा है। इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी का साथ निभाते नज़र आएँगी।


