- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
एक्टर और मीडिया का रिश्ता पति -पत्नी की तरह होता है: करन आनंद
मनोरंजन जगत ग्लिट्ज़, ग्लैमर और ट्रेंड सेटिंग के बारे में है। इस चका-चौंध की दुनिया को आम जनता पसंद करती है। मेरे जैसे कई लोग होंगे जिसे इस बारे में बहुत दिलचस्पी होती होगी कि उनके पसंदीदा कलाकार क्या करते हैं या कहते हैं, उसके बारे में क्या बात की जाती है। जैसे-जैसे वे अपने सितारों को बार-बार पर्दे पर देखते हैं, उनकी स्टार की लाइफ के बारे में रूचि बढ़ती जाती हैं। वे उस कलाकार के साथ एक लगाव सा बनाते हैं जो फिल्म देखने के बाद भी रहता है।
एक स्टार जो कुछ भी कहता है उसका लोगों की राय पर भी भारी प्रभाव पड़ता है। और इन सब बातों को एक साधारण आम आदमी तक पहुँचाती है मीडिया । एक कलाकार को रातों-रात स्टार बनाने में मीडिया का बड़ा हाथ होता है ,वह कलाकार किसी का मनपसंदीदा बन जाता है , लोग उसे फॉलो करने लगते है।
इस तरह मीडिया ही वह माध्यम है जिससे एक साधारण कलाकार ,खास बन जाता है। उसी तरह मीडिया का व्यक्ति या एजेंसी भी काम कर रही होती है लोगों को उनके पसंदीदा तक पंहुचा रही होती है। अगर कहा जाए तो मीडिया और सेलिब्रिटी का रिश्ता एक पटरी की दो पांतो की तरह होता है , जो दूर तक साथ चलते है। वे एक दूसरे के पूरक है।
बॉलीवुड कलाकारों ने बताया है कि किस तरह मीडिया और सेलिब्रिटी एक दूसरे से जुड़े हुए है। इस विषय के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर करन आनंद ने बताया ” एक्टर और मीडिया का रिलेशनपति -पत्नी की तरह होता है , जैसे नई -नई शादी होती है तब सब कुछ अच्छा होता है। धीरे धीरे चीज़े बदलने लगती है।
उसी तरह जब एक्टर शुरू में आता है तो उसे मीडिया की जरुरत होती है ,और वह उसे एक बड़ा स्टार बनाने में मदद भी करती है। यह एक vise -versa प्रोसेस होती है। और जब एक्टर धीरे -धीरे बड़ा स्टार बन जाता है तो वह अपनी सीमाएं निर्धारित करने लगता है जिसमे मीडिया को ऑब्जेक्शन होता है। यह थोड़ा सा गलत है , जो नहीं होना चाहिए। “
उन्होंने आगे कहा ” मीडिया और सेलिब्रिटी की मीठी तकरार चलती रहेगी ,क्योंकि दोनों को आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे ही जरुरत है। एक्टर और एक आम आदमी के बीच मीडिया एक कड़ी का काम करती है। दोनों साथ में ही ग्रो कर सकते है। बस यह ध्यान रखना चाहिए कि दोनों को साथ में रहकर एक मर्यादा के दायरे में अपना अपना काम लगन से करना चाहिए। “
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ,करन आनंद ने ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। ‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स की काफी सराहना की गई थी। लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


