- Raju Khan Reveals the Challenges Behind Filming Lagaan’s Iconic Song ‘Ghanan Ghanan’
- Dhurandhar the revenge, raw and undekha, streams on netflix india today!
- शीना चौहान ने मुंबई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में इंडस्ट्री की अहम बातचीत का नेतृत्व किया
- Sheena Chohan Leads Key Industry Conversations at Mumbai International Film Festival
- मानव रचना में आयोजित MoSPI-AICTE के स्टैटाथॉन 2025–26 ग्रैंड फिनाले में पांच टीमों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
इंदौर में कोरोना से 201 मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के साथ मौत के मामले भी बढ़ रही है. रोजाना मौतें भी हो रही है. 4 और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या दौ सौ पार कर गई और कुल आंकड़ा 201 हो गया. 44 नए मरीज मिलने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 4373 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1404 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1355 निगेटिव और 44 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 5 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4373 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 201 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 72801 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4373 पॉजीटिव निकले. इनमें से 201 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 50 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3235 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 937 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 9 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4292 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


