- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
किर्गिस्तान में फंसे विद्यार्थियों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान
इंदौर. वन्दे भारत मिशन के तहत रविवार रात किर्गिस्तान से 125 यात्री विमान से इंदौर आए. इन्हें एयर इंडिया के विशेष विमान से लाया गया. ये सभी विद्यार्थी इंदौर या इसके आसपास के जिलों के है.
इन्हें यहां उनके संबंधित जिलों में भेज दिया गया. इसमें इंदौर के 12 विद्यार्थी थे जिन्हें क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया. सांसद शंकर लालवानी ने मौक पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए.
उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते किर्गिस्तान में लगभग ढाई माह से प्रदेशभर के विद्यार्थी फंसे हुए थे. इन्होंने यहां के सांसदों को चिट्ठी लिखकर मदद की मांग की थी. इसके बाद इन्हें 21 जून को विशेष फ्लाइट से लाया गया.
वंदे भारत मिशन के तहत रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से एक विशेष फ्लाइट वहां फंसे भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंची। लगभग दो घंटे की देरी से रात 8.15 बजे उतरी फ्लाइट से करीब 125 यात्री आए, जिसमें 12 इंदौर के छात्र-छात्राएं हैं। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने इनकी स्क्रीनिंग की।

इंदौर के छात्र-छात्राएं होटल में क्वारेंटाइन रहेंगे, जबकि बाकी यात्री देर रात ही बसों से भोपाल व अन्य शहरों के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने छात्रों की अगवानी की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंदौर से पहले फ्लाइट से कुछ यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे।
विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में चार फ्लाइट और आएंगी। इसमें दो बोरिस्पिल (यूक्रेन), एक मॉस्को (रूस) और एक बिश्केक से आएगी। लॉकडाउन से अब तक कुवैत से तीन, लंदन से एक और किर्गिस्तान से एक फ्लाइट इंदौर आ चुकी है।


