- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
योग व्यक्ति को दीर्घ जीवन प्रदान करता है- कृष्णमुरारी मोघे
इंदौर. “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य श्री संजय चरहाटे ने वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग कराया। इसी के साथ नगर के सभी 28 मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने योग किया।
इस अवसर पर श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है, और योग भी व्यक्ति को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।
आपने कहा कि पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। योग दिवस की पहल सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच का सामंजस्य है। योग हमारी बदलती जीवन- शैली में चेतना बनाने में मदद करता है।
कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि योग मन की शांति का एक मार्ग है। वर्तमान में पूरी दुनिया में फैली हुई “कोरोना वायरस महामारी” से निपटने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग, व्यायाम बहुत कारगर सिद्ध हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस दिन पूरी दुनिया में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी योगासन करते हैं।

संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनाने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक स्वस्थ शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों को लिए जाने के लिए जाना जाता है। यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अमूल्य करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है। योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि योग और व्यायाम हम सभी को प्रतिदिन की दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। इस पवित्र कला का अभ्यास करने के लिए कई संस्थाओं के द्वारा शिविर लगाकर बड़ी संख्या में लोगों को योग से जोड़ा है।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, घनश्याम शेर, कमल बाघेला , जयंत भिसे, जयदीप जैन, नानूराम कुमावत, अभिषेक बबलू शर्मा, विश्वामित्र अवार्डी विरेन्द्र सिंह पंवार, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्षी, संदीप दुबे, मानसिंह यादव, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, अतुल बघेरवाल, अतुल वनवड़ीकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर योग किया।
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि कार्यालय में योग कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था खेल प्रकोष्ठ के नगर संयोजक मानसिंह यादव के द्वारा की गई थी। उनके द्वारा पदाधिकारियों को योग मेट भी भेंट की गई।


