- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
अभिनेता दर्शन कुमार कंपोजर रोहित शर्मा के लिए कहते हैं, “द कश्मीर फाइल्स को अलग और अनोखा म्यूजिक देकर रोहित शर्मा ने फिल्म को लेकर काफी इन्साफ किया है
द कश्मीर फाइल्स उन फिल्मों में से एक है, जो अपने शानदार प्रदर्शन, निर्देशन के कारण दर्शकों के साथ एक बड़ा संबंध रखती है और दर्शकों के दिमाग में एक छाप छोड़ी है, जो निश्चित रूप से उनके गानो हमारे दिलो को छू रहे है। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि इस अद्भुत संगीत धुन के पीछे कोई और नहीं बल्कि प्रतिभाशाली संगीतकार रोहित शर्मा हैं?
फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाने वाले दर्शन कुमार ने कंपोजर रोहित शर्मा के लिए कुछ भावनाए व्यक्त करते हुए कहा – “मेरा मानना है कि अच्छा प्रदर्शन फिल्म का दिल है और बैकग्राउंड संगीत इसकी आत्मा है। यह पूरे प्रदर्शन, दृश्यों और फिल्म को समग्र रूप से बढ़ाता है। रोहित जी ने हमारे फिल्म में एक शानदार संगीत दिया है … कश्मीर फाइल्स जैसी यथार्थवादी फिल्म की आवश्यकता है बैकग्राउंड स्कोर जो अलग और अनोखा हो और इस तरह के संगीत के साथ आना बहुत चुनौतीपूर्ण था…और मुझे लगता है की रोहित शर्मा ने बैकग्राउंड स्कोर और अपने म्यूजिक के साथ पूरा इन्साफ किया है।”
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स को लिखा और निर्देशित किया है, जिसे अभिषेक अग्रवाल और ज़ी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया था।
रोहित शर्मा को संगीत उद्योग में लंबा अनुभव है और उन्होंने उद्योग में बड़ी संख्या में गीतों का योगदान भी दिया है, जिनमें से कई को उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है। संगीतकार रोहित शर्मा ने दर्शकों द्वारा पहचाने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी मुख्य आशा यह है की में ऑडियंस और धुनों के बीच संबंध स्थापित करू और उनको एक दूसरे से छोड़ कर राखू।”
संगीतकार रोहित शर्मा ने शिप ऑफ थीसस जैसी फिल्मों में दर्शकों के लिए यादगार धुनें बनाई हैं, जहां उन्होंने “नहम जनमी” गीत की रचना और निर्माण किया। इसके अलावा, रोहित ने बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम, अनारकली ऑफ आरा, ताशकंद फाइल्स और महारानी 2 सहित फिल्मों के लिए भी संगीत दिया।


