- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन 4. 0 पर अभिनेता करन आनंद ने कहीं यह जरुरी बात
कोरोना नामक महामारी की लड़ाई में देशहित के लिए एक बार फिर से कठोर कदम उठाया गया है और 17 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस घोषणा के बाद जहां कुछ सिलेब्रिटीज उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने काम की लिस्ट भी तैयार कर ली है कि उन्हें लॉक डाउन खुलने के बाद क्या करना है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों की मुश्किलों को लेकर सवाल खड़े किए है।
याद दिला दें कि पीएम मोदी के 22 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया गया था इस फैसले का बॉलिवुड ने पूर्ण समर्थन किया था और इस दौरान उन्होंने भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने का काम किया। अब लॉकडाउन के बढ़ाने के इस फैसले के तुरंत बाद बॉलिवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
संक्रमण को रोकने के इस प्रयास को लेकर लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के इस फैसले का बॉलिवुड ने समर्थन जताया है। यहाँ हम बात कर रहे है अपने दमदार अभिनय से एक्टिंग के क्षेत्र में नाम कमाने वाले करन आनंद का।
जब बॉलीवुड एक्टर करन आनंद से लॉक डाउन को आगे बढ़ाये जाने के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा ” अब हमें अपनी और आस पास के लोगों की सुरक्षा का दायित्व खुद उठाना होगा क्योंकि सरकार अभी तक लॉकडाउन को लगाकर स्थिति को जितना सम्भाल सकती थी उसने संभाला।
लेकिन आने वाले वक़्त में हमें अपनी तरफ से खुद को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी लेनी होगी चूँकि सरकार ने भी यह कह दिया है कि हमें अब कोरोना के साथ ही जीना होगा। हमें अपनी लाइफस्टाइल को भी इसी के अनुसार ढालना होगा, जब तक की इसकी सही वैक्सीन नहीं आ जाती है।
सरकार को ना चाहते हुए भी देश की इकोनोमी को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन को ख़त्म करना होगा ,जिसके बाद हमें खुद ही दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना होगा।
और सबसे जरुरी बात हमें इस स्थिति से घबराना नहीं है बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना है। जिसके लिए मैंने खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया है। और मैं चाहूँगा कि सारे लोग भी खुद को आने वाले समय के लिए तैयार कर लें। “
फ़िल्म ‘गुंडे’ से बॉलीवुड में अपने सफल करियर की शुरुआत करने वाले करन आनंद ने कई बॉलीवुड मूवी जैसे किक ,कैलेंडर गर्ल्स , बेबी शामिल हैं। फिल्म ‘किक’ में उनके द्वारा किए गए एक्शन दृश्यों की सराहना की गई थी।
लेकिन उन्हें सही मायने में ‘बेबी’ में उनके किरदार से पहचान मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉक डाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


