- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
उर्वशी रौतेला ने लॉकडाउन के बीच भूखे आवारा जानवरों के दुःख को समझा
कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में चल रहे लॉक डाउन के कारण सभी को अपने घरो में रहने के लिए मज़बूर होना पड़ रहा है। लॉक डाउन का समय बढ़ने के साथ साथ घर में रहना उबाऊ होते जा रहा है। जिससे बचने का एक मात्रा उपाए है अपने आप को किसी न किसी कार्यों में व्यस्त रखा जाए।

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रसंशको को अपडेट करती रहती है। जिसमे वे कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही वे अपने विचारो को साँझा करती है।
हाल ही में उन्होंने मानवता की मिसाल देते हुए भूखे आवारा जानवरो के दर्द को समझा। कोरोनोवायरस महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच भूखे आवारा जानवरो को अपने हाथो से खाना खिलते हुए नज़र आई।
और साथ में उन्होंने अपने प्रसंशको से यह आग्रह भी किया कि अपने इलाके के भूखे मासूम जानवरो का ध्यान रखे , उन्हें समय समय पर भोजन उपलब्ध कराते रहे।
बॉलीवुड अभिनेता उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर सड़क के किनारे आवारा कुत्तों को खिलाते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और लॉक डाउन के कारण बेज़ुबान जानवरों के बारे में हो रही चिंता को शेयर किया।
उसने कैप्शन में लिखा, “हमें उन प्राणियों पर समान स्नेह बरसाए जाने की आवश्यकता है जो बोल नहीं सकते हैं। वर्तमान लॉकडाउन जैसी स्थितियों में, वे भी भोजन के बिना पीड़ित हैं और भूख से मर रहे हैं। हम उनके दुखों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं और हम जो कुछ भी उनकी भूख के लिए कर सकते है ,वो करना चाहिए। ”।
उन्होंने महामारी के कारण आर्थिक रूप से परेशान दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए धन इकट्ठा करने के अभियान में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। महीने की शुरुआत में भी उर्वशी ने अपनी फ्री डांस क्लास के माध्यम से दुनिया भर में 18 मिलियन लोगों के साथ जुड़कर 5 करोड़ की राशि इकट्ठा की थी , जिसे COVID 19 सेनानियों के लिए दान कर दिया था।
उर्वशी इस साल दो मूवी में नज़र आने वाली थी लेकिन लॉक डाउन के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नए रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। उनकी पहली मूवी वर्जिन भानुप्रिया है जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है। यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के ऊपर आधारित है।
सूसी गणेशन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी हैं। और दूसरी तमिल सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाली है। अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है।


