- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन के चलते अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए अभिनेता करन आनंद को करना पड़ा कई दिक्कतों का सामना
कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बाद अब चीज़े धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है , लोगो ने सरकार द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा नियमो का पालन करते हुए अपने कामो पर जाना शुरू कर दिया है। जो कार्य अचानक लगे लॉक डाउन के चलते रुक गए थे वह फिर से शुरू हो चुके है।
इस महामारी ने हमारे मनोरंजन जगत को काफी प्रभावित किया है लेकिन इसके कुछ फायदे भी हुए है कि हमारे सेलिब्रिटी जो लगातार अपनी शूटिंग में बिजी होते थे , अपने घर को ,घर वालो को टाइम नहीं दे पाते थे , अब वह ऐसा कर पा रहे है। हाल ही में ,बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद अपने नए घर में शिफ्ट हुए है। जिसमे उन्हें काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।
इस महामारी नए घर में शिफ्ट होने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए करन ने कहा ” घर शिफ्ट करना इस pandemic सिचुएशन में काफी थका देने वाला और थोड़ा बहुत डरा देने वाला भी । सेफ्टी का ध्यान रखते हुए एक जगह से दूसरी जगह सामान लेकर जाना …. ऊफ्फ। सोच भी नहीं सकते थे कि इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
लोडिंग – अनलोडिंग के लिए लोगो का मिलना काफी मुश्किल हो रहा था ,एलेक्ट्रीशियन ,कार्पेंटर , हेल्पर को लेकर काफी दिक्कते आई। बिखरा हुआ घर , अधूरा सामान ,सब कुछ अयस्त -व्यस्त। बस तसल्ली इस बात की है कि अंत में सुकून से मैं अपने नए घर की पॉजिटिव एनर्जी को एन्जॉय कर सकूँगा। Home Sweet Home “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की। यह जल्द ही रिलीज होगी।


