- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
“कृष्णा एंड हिज़ लीला” की अपार सफलता के बाद इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है सीरत कपूर!
सीरत कपूर की फिल्मोग्राफी इस साल के लिए पैक हो चुकी है। साउथ अभिनेत्री को अभी भी उनके प्रशंसकों द्वारा उनकी हालिया रिलीज़ “कृष्णा एंड हिज़ लीला” के लिए सराहा जा रहा है। हर कोई उनके द्वारा निभाए गए किरदार ‘रुखसार’ को काफी पसंद कर रहा है। लॉकडाउन के खुलने के साथ सीरत कपूर कई फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं।
सीरत कपूर की आने वाली तेलुगु फिल्म “माँ विन्धा गढ़ा विनुमा” की रिलीज़ की तारीख नजदीक आ रही है। इसके अलावा, अभिनेत्री इस साल बॉलीवुड में अपनी शुरुआत के लिए तैयार है। सीरत कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और उन्हें इस अवतार में इससे पहले कभी नहीं देखा गया होगा ।
अभिनेत्री बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरत कपूर ने हाल ही में अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म के लिए अपनी डबिंग की एक तस्वीर भी शेयर की। अभिनेत्री जल्द ही इस अनटाइटल्ड फिल्म का डिटेल हमसे शेयर करेंगी ।
सीरत कपूर ने 2014 में “रन राजा रन” से टॉलीवुड में एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। भारतीय सिनेमा में उनकी पहली शुरुआत के बाद, उन्होंने टॉलीवुड में टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडु (2018) जैसी कई शानदार फिल्मे की है।


