- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन में अभिनेता करन आनंद की शार्ट फ़िल्म “आईना” हुई रिलीज़
कोरोनोवायरस महामारी के भयावह परिणाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते हुए नज़र आ रहे है, और परिस्थिति को देखते हुए ,जैसे ही देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 5.0 का ऐलान हुआ, हमारे बॉलीवुड हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, रजनीकांत, रणबीर कपूर, दिलजीत दोसांझ, और आलिया भट्ट, जैसे अन्य लोगों ने साथ मिलकर ‘फैमिली’ नामक एक शार्ट फिल्म बनाई थी, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था। तो वही इस बार बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने भी लॉकडाउन के दौरान ‘आईना ‘ नाम की एक शार्ट फिल्म मौजूदा स्थितिओं को देखते हुए और जागरूकता फैलाने के लिए बनाई है।
फिल्म ‘आईना ‘ का उद्देश्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और घर की सफाई कर्मचारियों के भुगतान के महत्व को दुनिया के सामने लाना है। लॉकडाउन के दौरान सबसे खराब स्थिति में चल रहे दैनिक वेतन कर्मचारियों को मनोरंजन जगत भूल चुका है, जबकि इस समय उन लोगो को वित्तीय सहायता की ज्यादा आवश्यकता है। पिंक पैंथर के बैनर तले बनी फिल्म ‘आईना ‘ का यूट्यूब के माध्यम से दुनिया भर में प्रीमियर हो चुका है, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते है ।
फिल्म की शुरुआत करन आनंद और प्रीति वर्मा के झगड़े के दृश्य से होती है, जो एक दम्पति के किरदार में है। जहां पत्नी घर की सफाई कर्मचारियों के काम के भुगतान करने के लिए पति का विरोध करती है, जबकि वे लॉकडाउन के चलते काम पर नहीं आ पा रही हैं।
इस फिल्म के बारे में जब फिल्म के निर्माता शांतनु श्रीवास्तव से बात हुई तब उन्होंने कहा, “लॉकडाउन के दौरान, नौकरियों की हानि और श्रमिकों के परिणामी प्रवासन ने इसे और भी बत्तर बना दिया है। इसलिए, हमने इस मुद्दे पर एक शार्ट फिल्म बनाने और इसके मानवीय पक्ष को सामने लाने का फैसला किया।
लॉकडाउन परिस्थितियों में फिल्म का निर्माण करना एक चुनौती थी। लेकिन मुझे खुशी है कि हमारे सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा काम किया। मुझे यकीन है कि हर किसी को फिल्म पसंद आएगी। ”

फ़िल्म के अभिनेता करन आनंद ने कहा ” कोई बुनियादी ढांचा नहीं था और न ही कोई सुविधा थी। यहाँ तक कि कोई सह-अभिनेता नहीं था जिनके साथ आप अपना रिएक्शन डायलॉग अदन प्रदान कर सके कॉर्डिनेट कर सके, आपके सामने कोई लाइट मैन नहीं, कोई कैमरामैन नहीं। किसी तरह का कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं इसलिए इस फिल्म को शूट करना एक बड़ी चुनौती थी। “
इस फिल्म को पिंक पैंथर प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है, इस फिल्म में करन आनंद और प्रीति वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ‘आईना ‘ को बॉबी खान द्वारा निर्देशित तथा शांतनु श्रीवास्तव और करण गुप्ता द्वारा निर्मित किया गया है।


