- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसओपी एवं सोशल डिस्टैंसिंग के साथ हुई विभिन्न केंन्द्रों पर परीक्षा
कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम, एसडीएम द्वारा किया गया सतत् निरीक्षण
इंदौर. सोशल डिस्टैंसिंग और एसओपी का पालन करते हुए शहर के 131 परीक्षा केन्द्रों पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकण्डरी का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार शहर के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर विभिन्न अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा सतत् निरीक्षण किया गया।
परीक्षा केन्द्रों में कोरोना संक्रमण के दृष्टीगत जारी एसओपी अर्थता स्टेंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर का पालन किया गया। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क एवं हेंड सेनेटाइजर का उपयोग भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्य परीक्षा केन्द्र के साथ 14 उपकेन्द्रों पर बैठक व्यवस्था एवं कंटेनमेंट क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिये लाने ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था की गयी है।यह वाहन व्यवस्था केवल कंटेनमेंट क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिये ही उनके निवास स्थान के पुलिस थाना पर उपलब्ध कराई गयी है।
कोरोना संक्रमित अथवा क्वारेंटाइन विद्यार्थी बाद में दे सकेंगे हायर सेकेण्डरी विशेष परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी दृष्टिहीन, मूक-बधिर (दिव्यांग) वर्ष 2020 की शेष विषयों की परीक्षा 16 जून तक आयोजित की गई है। इस परीक्षा में शामिल न हो सकने वाले कोरोना संक्रमित, क्वारेंटाइन एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये मण्डल द्वारा बाद में विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी।
प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कतिपय जिलों में ऐसे छात्र जो वायरस से संक्रमित (जिनकी रिपोर्ट वर्तमान में पॉजिटिव आई है) हैं अथवा जिनके उपचार के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है, किन्तु उनकी क्वारेंटाइन अवधि पूर्ण नहीं हुई है तथा ऐसे छात्र जो स्वयं क्वारेंटाइन हैं अथवा उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने के कारण होम क्वारेंटाइन या संस्थागत क्वारेंटाइन है तथा
छात्र परिवार के साथ निवासरत है एवं छात्र भी क्वारेंटाइन है और दृष्टिहीन, मूक-बधिर (दिव्यांग) छात्र स्वास्थ्य सुरक्षा कारणों से यदि शेष परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये, तो बाद में मण्डल द्वारा विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। विशेष परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये पूरक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
कोरोना पॉजीटिव एवं क्वारेंटाइन विद्यार्थियों को विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिये स्वयं अथवा परिवार के सदस्य का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट अथवा क्वारेंटाइन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


