- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निर्देशक इम्तियाज अली को कहा जादूगर!
अभनेता कार्तिक आर्यन तेजी से नए नए मुकाम हासिल कर रहे है। हालही में फ़िल्म इंडस्ट्री कई दिग्गजो ने कार्तिक की उनके काम के लिए खूब तारीफ की है। उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ रही है , इसमे सेलेब्रिटीज़ से लेकर छोटे बड़े सभी उम्र के दर्शक शामिल है।
कार्तिक आर्यन अभिनीत लव आज कल हालही में प्रदर्शित हुई थी और इस फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए उन्होंने खूब प्रशंसा बटोरी थी। आज उन्होंने इस फ़िल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को धन्यवाद कहते हुए एक बहुत ही सुंदर पोस्ट साझा किया है।
पोस्ट को साझा करते हुए कार्तिक लिखतें है, “जब आप पहली बार फिल्मों में आने का सपना देखते हैं, तो आप मिरर के सामने अभिनय करते हैं और इसे हर बार अच्छा करते हैं, और फिल्मों की दुनिया जादुई लगती है। फिर आपको एक फिल्म मिलती है। आप कैमरा देखते हैं।
यह आपके द्वारा मुंबई में लाए गए सूटकेस से भी बड़ा है। चमकदार रोशनी आपको एक इंच टेप मार्क पर न उतरने और हर बार समय बर्बाद करने के लिए डांटती हुई प्रतीत होती है। पहले कुछ साल नर्वस ना दिखने की कोशिश में ही नकल जाते हैं।
फिर आपको एक इम्तियाज अली फिल्म मिलती है। जिस क्षण वह कहानी सुनाते है, आप एक सपने में खिंचे चले जाते हैं। मुझे यह भी याद नहीं है कि वे सेट पर कैमरा कब देखते है, मैं हमेशा कट के बाद जहाँ भी देखता था, हमेशा वे खड़े हुए दिखाई देते थे।
वह कभी मॉनिटर पर नहीं थे, वे हमेशा मेरी तरफ होते थे । इम्तियाज अली के सेट पर रोशनी आपको उन टेप मार्क्स को खोजने में मदद करती है। मैंने लव आज कल में अपने प्रदर्शन के लिए जिस तरह का प्यार और सराहना हासिल की है, उस तरह का अनुभव कभी नहीं किया है, और वह भी मेरे कुछ पसंदीदा फिल्म निर्माताओं और लोगों से जिन्हें मैं इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सम्मान देता हूं।
इस फिल्म में काम करना सबसे सहज महसूस हुआ! मुझे डर था एक फ़िल्म में दो अलग किरदार करने है , लेकिन यह आसानी से हुआ # वीर और # रघु के बीच बेहतर बदलाव हुआ। एक अभिनेता के लिए, उस मिरर के सामने होने से बेहतर कोई माहौल नहीं है।
इम्तियाज अली आपको वही ले जाते है। यही कारण है कि इम्तियाज अली की फिल्मों में इतने बड़े अभिनेताओं का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इम्तियाज अली निर्देशक नहीं हैं, जादुगर हैं! मुझे अपने करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए धन्यवाद सर। @imtiazaliofficial #LoveAajKal”
आगामी दिनों में कार्तिक आर्यन की दोस्ताना 2 और भूलभुलैया 2 यह फिल्में प्रदर्शित होने वाली है तथा तानाजी फेम निर्देशक ओम राउत की बिग बजेट एक्शन ड्रामा फ़िल्म में कार्तिक एक्शन करते हुए नजर आएंगे।
लॉकडाउन होने के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है, इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है। इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।
Reference link –


