- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सेना की पृष्ठभूमि से होने के कारण, मैं शहीदों के परिवार का दुःख समझ सकती हूँ : प्रणति राय प्रकाश
कश्मीर के हंदावर में , आतंकवादी से हुई मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना ने अपने 5 वीर सपूतो को खो दिया। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और साथ ही बहादुर सैनिकों के लिए शोक प्रकट किया।

इस ऑपरेशन में मारे जाने वाले सैन्य अधिकारियों में जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के उप-निरीक्षक मोहम्मद सगीर काजी के अलावा कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद और नाइक राजेश और दिनेश शामिल थे। इन सभी शहीदों को उनके घर भेज गया और सम्मान के साथ उनका अंतिम क्रिया भी पूरी की गयी।
लव आज कल २ से प्रसिद्धि पाने वाली प्रणति राय प्रकाश जिन्हें हाल ही में वेब सीरीज “मनफोडगंज की बिन्नी” ने देखा गया है, उन्होंने इस घटना को लेकर गहरा शोक प्रकट किया है, चूँकि उनके पिता खुद भारतीय सेना में कर्नल हैं , इसलिए वह इस घटना के दर्द को करीब से महसूस कर सकती है।
प्रणति ने कहा “यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है, लेकिन वे सब इतने बहादुर है और देश के लिए एक बड़ी मिसाल कायम करते है, की सेना किस तरह ‘स्वयं से पहले दूसरों की सेवा करते में विश्वास रखती हैं’ और हम सभी को उन शहीदों पर बहुत गर्व होना चाहिए जिन्होंने नागरिकों की जान बचाई और आतंकवादियों का सफाया कर दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। सेना की पृष्ठभूमि से होने के कारण, मैं समझ सकती हूं कि इससे उनके परिवार को बोहुत बडा नुकसान हुआ है और उनके परिवारों के प्रति पूरे दिल से संवेदना है। ”
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल २ का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है। इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं।


