- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
अभिनेता मनीष पॉल ने अपने नवीनतम पोस्ट से दर्शकों के सामने रखी एक पहेली
मल्टी-टैलेंटेड कलाकार मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर एक नवीनतम पोस्ट के साथ अपने आगामी शो के बारे में संकेत देते हुए दर्शकों को अपने दिमाग को दौड़ने को मजबूर कर दिया है।
मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से एक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक ग्लास पोडियम के सामने खड़े हैं, यह तस्वीर एक क्विज़ शो का एहसास दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “MP के साथ MP … जल्द ही आ रहा है … बूझो तो माने … # mp #newshow #comingsoon #exciting”।
मनीष के इस पोस्ट ने उनके फैन्स और फॉलोवर्स का ध्यान आकर्षित किया है, जिन्होंने मनीष के आगामी परियोजना का अनुमान लगाते हुए तस्वीर पर कमेंट्स की भरमार की है।
बहुचर्चित होस्ट, एक्टर, परफॉर्मर अपने फैंस को अपने शूट शेड्यूल के बारे में चुपके से हल्की हल्की संभावना बताते रहे हैं। अब, हालिया पोस्ट के साथ, मनीष ने दर्शकों के बीच दिलचस्पी बपैदा करते हुए अपने प्रशंसकों की रुचि को और भी अधिक बढ़ा दिया है।


