- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंडेक्स अस्पताल में 39 और मरीज़ों ने कोरोना को हराया, 72 साल के बुजुर्ग ने भी दी मात
इंदौर. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंडेक्स से अच्छी खबर सामने आई है। इंडेक्स अस्पताल से बड़ी संख्या में मरीज़ स्वस्थ हो कर लौट रहे है। रविवार को इंडेक्स से 39 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर एक साथ घर लौटे। ठीक होने वाले मरीजों में कई ऐसे भी हैं जिन्होंने पांच और छ: दिन में कोरोना को हराया है।
नुरानी नगर निवासी 72 वर्षीय मंसूर अली ने भी कोरोना को मात दी। शहर के बाहर के मरीजों का भी इंडेक्स अस्पताल पर विश्वास कायम है। अन्य शहरों के मरीज भी लगभग रोज ही यहां से डिस्चार्ज हो रहे हैं।
मरीज़ों ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया जिनकी वजह से वह इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल और उन्हें डिस्चार्ज करने में आयुष्मान भारत के इंचार्ज रजत चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 39 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


