- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 23 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. 478 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 23 हजार पार हो गया और कुल संख्या 23075 हो गई. 6 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 551 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3163 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2682 निगेटिव और 468 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 10 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किए गए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 23075 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 293759 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 23075 पॉजीटिव निकले. इनमें से 551 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 262 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 18194 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4330 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 16 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6490 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


