- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टाइलिश गायिका एवं संगीतकार सोनल प्रधान और टीवी एक्टर कंवर ढिल्लन साथ नज़र आएंगे म्यूजिक वीडियो ‘याद बारिश में’
शानदार गायक एवं संगीतकार सोनल प्रधान ने अभिनेता सनी देओल की ब्लैंक, निर्देशक विक्रम भट्ट की माया -2 और ज़ख़्मी तथा जीत गांगुली की नींदें में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब, स्टाइलिस्ट गायक संगीतकार एक और ब्लॉकबस्टर संगीत वीडियो में अभिनय करने के लिए तैयार हैं, जिसका शीर्षक ‘याद बारीश में’ है।
टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों और सोनल प्रधान पहली बार ‘याद बारिश में ’ म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगे। दिलचस्प बात ये हैं की, कंवर के पहले गीत में प्रतिभाशाली गायक सोनल प्रधान उनके साथ हैं. प्रधान ने पहले भी कई ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन दिए हैं। अब इस संगीत वीडियो में ‘याद बारिश में’ शीर्षक से, दर्शक सोनल के अलग रूप को देखेंगे।
सूत्रों के अनुसार “सोनल और कंवर सबसे रोमांटिक जोड़ी हैं और उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को पूरी तरह से एक नए स्तर पर लेकर जायेगी।” आगे कहते हुए, “यह एक रोमांटिक गाना है और सोनल को वह करने का मौका दिया जो उसे सबसे ज्यादा पसंद है! गाना मुम्बई में फिल्माया गया है, इस वीडियो की शूटिंग महामारी के कारण बिल्कुल अलग थी। कोविड -19 महामारी के बीच टीम ने मास्क पहनने सहित सभी आवश्यक सावधानी बरती। शूट कम से कम क्रू मेंबर और बहुत ही सख्त प्रोटोकॉल में समाप्त हुई।”
गायक संगीतकार सोनल प्रधान ने कहाँ “एक अभिनेता के रूप में मेरा पहला संगीत वीडियो होने के नाते, मैं शूटिंग से पहले थोड़ा घबरा गयी थी। लेकिन, निर्देशक सचिन (गुप्ता) सर और सह-अभिनेता कंवर ढिल्लों पूरे शूटिंग में बहुत सहायक थे, इस वजह से मैं सहज महसूस कर रही थी और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट देने की पूरी कोशिश की है। यह मेरे लिए एक यादगार अनुभव था!”
सोनल प्रधान ने म्यूजिक वीडियो के गाने को गाया हैं तथा संगीतबद्ध किया गया है। गीतकार अन्नू ने गाने को लिखा हैं। रोमांटिक गाने का निर्देशन सचिन गुप्ता ने किया है।


