- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कुरुक्षेत्र युद्ध की शूटिंग के दौरान एक्टर पंकज धीर लगभग मारे गए थे, जानिए कैसे !
दिवंगत फिल्म निर्देशक और निर्माता बी.आर.चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा द्वारा महाकाव्य शो ‘महाभारत’ की शुरुआत की गई थी । उन दिनों में यह सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला टीवी शो था। इस लॉकडाउन के दौरान इस शो ने दोबारा वापसी की है और अब यह स्टार भारत पर देखा जा रहा है।
विस्तृत स्टारकास्ट, महाभारत प्रसिद्धि के बीच, पंकज धीर को कर्ण की भूमिका में देखकर दर्शकों से उन्हें खूब सराहनाएं मिली। दिलचस्प बात यह है कि कलाकार को इस किरदार के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ी, इस बारे में लोग कम ही जानते हैं।
ऐसी ही एक घटना थी जहाँ पूरी टीम राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग कर रही थी, पंकज एक शॉट में थे जहाँ वह एक रथ पर सवार थे, जो बीच रास्ते में टूट गया था और सभी घोड़े आपस में लड़खड़ा गए थे और कलाकार ने बड़ी सहजता से रथ पर से छलांग लगा ली।
कहा जाता है कि इस हादसे केदौरान कलाकार को उनकी आँख के पास गंभीर रूप से चोट आई थी और बाद में उसकी सर्जरी भी हुई थी।
खैर, अंत भला तो सब भला । हम खुश हैं कि अभिनेता इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उबर गए।


