- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में पॉजीटिव मरीजों की संख्या 4 हजार पार
इंदौर. शहर में जैसे जैसे कोरोना की जांच बढ़ रही है वैसे-वैसे मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. जांच के मुकाबले पॉजीटिव मरीजों का प्रतिशत भले ही कम है लेकिन कुल आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. 57 नए पॉजीटिव मिलने के बाद कुल मरीजों का संख्या चार हजार पार हो गई और कुल आंकड़ा 4029 हो गया. दो मौत के साथ मृतकों की संख्या 166 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2131 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 2038 निगेटिव और 57 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 4029 हो गया. वहीं दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 166 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 57764 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4029 संक्रमित निकले. इनमें से 166 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 28 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2701 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.
जबकि 1162 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 44 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4153 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



