- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता सोहम शाह अपनी माँ से सीख रहे है कुकिंग, बनाये पकोड़े
अभिनेता सोहम शाह एक ऐसे अभिनेता है जो कि कोई भी कार्य हो बड़ी ही मेहनत और लगन से करते है । अपने दमदार अभिनय से उन्होंने बार बार दिखाया है । फिलहाल महामारी के चलते वे घर मे है और खुद को व्यस्त रखने के लिए मेडिटेश करते है , स्क्रिप्ट रीडिंग करते है तथा घर के कामों में अपना योगदान देते है ।
इस लॉकडाउन का वे फायदा लेते हुए अपनी माँ से कुकिंग भी सीख रहे है । सोहम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे वे अपने माँ के साथ मूंग दाल के पकोड़े बनाते हुए नजर आते है । वीडियो में सोहम पकोड़े बनाने की पूरी विधि बयान कर रहे है ।
सोहम एक मेथड एक्टर है और वे अपनी कुकिंग में भी मेथड इस्तेमाल कर रहे है । शायद भविष्य में बावर्ची फ़िल्म का रीमेक हो और उसमें अभिनेता सोहम शाह बावर्ची की भूमिका में नजर आए ।
सोहम शाह अपने काम के बारे में बहुत चयनात्मक हैं, २००९ में बाबर के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने शिप ऑफ थिसस, गुलाब गैंग, तलवार, तुंबाड़ और वेब-सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड में अभिनय किया है और कुछ कंटेंट से भरपूर फिल्म का निर्माण भी किया है ।
वर्क फ्रंट पर , सोहम शाह बिग बुल एक में नजर आएंगे साथ ही वे तुंबाड़ के सह-निर्देशक और लेखक आदेश प्रसाद के कॉमेडी ड्रामा ” बातूनी” में नजर आएंगे ।


