- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘तूफ़ान’ के लिए तैयार, तो इस कारण फरहान अख्तर अपने घर में कर रहे है बॉक्सिंग!
फरहान अख्तर केवल एक अभिनेता ही नहीं है बल्कि एक ऐसे कलाकार हैं, जो किसी भी किरदार को अपनी कलात्मकता और तैयारी के साथ जीवंत बना सकते हैं, जो उनकी हर फिल्म में स्पष्ट होता है।
हर किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने वाले, फरहान हमेशा अपने दर्शकों के साथ ऐसा रिश्ता उत्पन्न कर लेते है जिससे दर्शक उनके ऑन-स्क्रीन किरदार के साथ जुड़ा महसूस करते है। एक मुक्केबाज की भूमिका के लिए पेशेवर रूप से प्रशिक्षित होने के बाद, फरहान ने अब मुक्केबाजी को घर पर अपने दैनिक फिटनेस शासन में शामिल कर लिया हैं!
फरहान अपनी अगली फिल्म ‘तूफ़ान’ में एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे है जिसके लिए उन्हें शुरुवात से एक पेशेवर रूप में प्रशिक्षित किया गया था और इस अनुशासित जीवन शैली को अब अपना हिस्सा बना लिया है।
अभिनेता ने अब अपने दैनिक फिटनेस सेशन में मुक्केबाजी को शामिल करना शुरू कर दिया है। मुक्केबाजी कोई आसान खेल नहीं है। इसके लिए व्यक्ति को अपनी असहजता में सहजता तलाशनी पड़ती है और प्रैक्टिस एवं समय के साथ हर पंच में महारत हासिल की जाती है।
इंडस्ट्री के बहुश्रुत, फरहान ने हमेशा खुद को बेहतर और हर परियोजना के साथ योग्य साबित किया है। अभिनेता अपने क्राफ़्ट के साथ दमदार भूमिकाओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, अक्सर खुद को चुनौती देकर काम करना जारी रखते है। फरहान वास्तव में एक तराशे हुए अभिनेता है और हर बार अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ दर्शकों के दिलों को जीतते आये है।
फरहान “तूफ़ान” के साथ बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म “तूफ़ान” राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। फिल्म 18 सितंबर 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार है।


