- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
ऋतिक रोशन ने इस लॉकडाउन में पपराज़ी को दिया अपना समर्थन; फ़ोटोग्राफर्स ने कहा धन्यवाद!
महामारी से समूचे देश में ठहराव आ जाने से, ऐसे बहुत से लोग है जिनकी आजीविका प्रभावित हुई है। इस तरह की चिंताजनक स्थिति में, ऋतिक रोशन ने इस बार फिर से आगे बढ़कर बॉलीवुड के उन पपराज़ी प्रोफेशनल्स का आर्थिक रूप से समर्थन किया है जो लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे हैं।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विराल भयानी और कई अन्य लोगों ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच फोटोग्राफरों की मदद करने के लिए ऋतिक को धन्यवाद दिया है। इससे पहले, ऋतिक ने सिने और टीवी कलाकारों एवं उनके परिवारों का भी समर्थन किया था, जो फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग के बंद हो जाने के कारण सबसे मुश्किल हालातों से गुज़र रहे है।

यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने चिंताएं दिखाते हुए, लोगों की सहायता के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। समय-समय पर, ऋतिक ने आवश्यक प्रयास लेते हुए समर्थन और फंड्स के साथ मदद की है, जिसका उद्देश्य बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था करके राष्ट्र के लोगों की सहायता करना है और साथ ही जरूरतमंदों लोगों के लिए 1.2 लाख से अधिक पौष्टिक भोजन की सुविधा भी प्रदान की है।
ऋतिक का यह कदम निश्चित रूप से हमारे देश के लोगों के लिए मददगार रहा हैं। यही वजह है कि ऋतिक रोशन को अपने प्रशंसकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और वह सही मायनों में कई लोगों के लिए एक रोल मॉडल है।
https://www.instagram.com/p/B-93l_-HNUb/
https://www.instagram.com/p/B-_XLvAAY1n/?igshid=1cqemfins7bie


