- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फोनपे ने लॉन्च किया #i4India आंदोलन
- सभी भारतीयों से की PMCARES कोष में योगदान करने की अपील
- फोनपे ने फंड में दिया ₹1 करोड़ कायोगदान। लिया 100 करोड़ तक का संकल्प
India. फोनपे, भारत के अग्रणी डिजिटल भुगतान मंच ने #100CrorePledge के पिछले सप्ताह वायरल होने के बाद #i4India नामक राष्ट्रीय आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।
#i4India आंदोलन प्रत्येक भारतीय से एक अपील है कि वह हमारी सभी सरकारी एजेंसियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और आपातकालीन कर्मचारियों के सराहनीय प्रयासों का समर्थनकरें, जो सभी को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए लॉकडाउन में भी 24/7 काम कर रहे हैं।
#i4India आंदोलन से जुड़ने के लिए, PhonePe ने कम से कम 10 करोड़ भारतीयों को PMCARES फंड में दान करने की अपील की। PhonePe 30 अप्रैल, 2020 तक UPI का उपयोग करके PhonePe ऐप के माध्यम से PM CARES फंड में दान करने वाले प्रत्येक भारतीय की दान पर हर बार फंड में ₹10 का योगदान देगा। कुल मिलाकर, PhonePe ने इस नेक कार्य के लिए अधिकतम 100 करोड़ रुपये तक योगदान करने का संकल्प लिया है।
PhonePe ने पांच दिन पहले अपना दान अभियान शुरू किया, और अब तक 10 लाख से अधिक भारतीय PhonePe ऐप के माध्यम से PMCARES कोष में दान कर चुके हैं। इस प्रकार, कंपनी ने कल PMCARES फंडमें INR 1 करोड़ का दान दिया।
#i4India आंदोलन के बारे में बोलते हुए, समीर निगम, संस्थापक और सीईओ, फोन पे ने कहा, “नया #i4India आंदोलन पिछले सप्ताह हमारे मूल #100CrorePledge दान अभियान को मिले शानदार प्रतिक्रिया को दर्शाता है।
पांच दिनों से भी कम समय में 10 लाख से अधिक लोग हमारे ऐप के माध्यम से PMCARES कोष में दान कर चुके हैं। इसलिए अब हम प्रत्येक भारतीय को इस नेक कार्य के लिए एकजुट होने और अपना समय और धन को और भी अधिक उत्साह से दान करने की अपील कर रहे हैं। ₹1 या ₹1,00,000 मायने नहीं रखता है। हर रुपया, और हर भारतीय का समर्थन महत्वपूर्ण है।”
#i4India आंदोलन से जुड़ने के लिए, यूजर PhonePe ऐप पर जा सकते हैं और दो आसान चरणों का पालन कर सकते हैं–
1) फंड में दान कर के इस नेक कार्य में सहायता करें.
2) दूसरों तक सन्देश पहुंचाएं। एक महीने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक, टिकटॉक, ट्विटर आदि पर डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) के रूप में #i4India लोगो सेट करें।
UPI के माध्यम से किए गए सभी दान सीधे दाता के बैंक खाते से PMCARES फंड के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ये दान 80 G के तहत 100% कर छूट के लिए योग्य हैं।
इस चुनौती पूर्ण समय में, कोई भी योगदान छोटा नहीं है और हर एक रुपया मायने रखता है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम सभी को दान करने के लिए और एक सकारात्मक इतिहास बनाने में मदद करके प्रोत्साहित करते हैं।


