- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अभिनेत्री अपर्णा नायर जो होमी दिल्लीवाला और हनी सिंह के साथ अपने पहले पंजाबी गाने में अपनी आकर्षता से कर रही है सभी के दिलो को घायल
इंडस्ट्री में हर साल कई टैलेंटेड एक्टर्स बड़े स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं| बॉलीवुड इंडस्ट्री ने हमेशा ऐसे शानदार अभिनेताओं का खुले दिल से स्वागत किया है और अब एशियन ब्यूटी अपर्णा नायर, जो पहले से ही मिडिल ईस्ट की मनोरंजन की दुनिया में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं, वे अब यो यो हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला के नए म्यूजिक वीडियो ‘कन्ना विच वालियान’ से अपने बॉलीवुड की शुरुवात कर चुकी है|
यो यो हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला के नए गाने की घोषणा के बाद से ही अभिनेत्री सुर्खियां बटोर रही है। और अब गाने के रिलीज़ होने के बाद सभी उस गाने की धुन में घूम हो गए है और सब में जिसने सभी दर्शोकों का धयान आकर्षित किया है वे और कोई नहीं मिडिल ईस्ट ब्यूटी अपर्णा नायर है| गाने में अभिनेत्री ने न सिर्फ अपनी अदाकारा से लोगो को दिल जीता है पर उनके शानदार लुक्स ने भी सभी का ध्यान बटोरा है गाने में अभिनेत्री को एक सफेद को-ऑर्ड सेट और एक फ्लोरल ड्रेस में देखा जा सकता है जहा वे गायक होमी दिल्लीवाला के सात रोमांस करते हुए नज़र आ रही है |
बॉलीवुड में कदम रखने और यो यो हनी सिंह के साथ अपना पहला संगीत वीडियो हासिल करने के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री कहती हैं, “मैं अपने पहले भारतीय संगीत वीडियो को लेकर बहुत उत्साहित हूं। पहली बार हनी और होमी के साथ काम करना बहुत मजेदार था। यह सच्चे रोमांटिक लोगों के लिए एक मजेदार, जोशीला प्रेम गीत है। साथ ही, हनी की रैपिंग हमारे गाने को परफेक्ट टच देती है। मुझे गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया। ‘कन्ना विच वालियान’ मस्ती, प्यार और खुशी के पलों में घूम हो जाने के बारे में है और मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की लोग इसे इतना प्यार दे रहे है|
अपर्णा कहती हैं, ” यह रिलीज होने वाला मेरी पहली भारतीय परियोजना है, में यह गाने कन्ना विच वालियान के साथ अपने नए दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे पूरा यकीन है की यह गाना सभी को और दीवाना करेगा और आपके पैरों को थिरकने पर मजबूर कर देगा और इससे ज़्यादा कोई इंसान और क्या ही गाने को लेके मांग सकता है”
https://www.instagram.com/p/Co93zlKjLQv/
हम कन्ना विच वालियान में अपर्णा के वाइब से पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं, क्या आप को भी ऐसा लगता है?
अपर्णा नायर मिडिल ईस्ट में एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री 500 से अधिक विज्ञापनों का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा, कुछ उड़ती हुई खभर यह भी है की अभिनेत्री जल्द ही बॉलीवुड उद्योग के प्रमुख अभिनेताओं में से एक के साथ बॉलीवुड फिल्म में अपना डेब्यू करके बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली है| जिसके बारे में जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


