- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
अभिनेत्री भाग्यश्री और गुरमीत-देबिना, ईशा मालवीया बने शो स्टॉपर
एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 3 – दूसरा दिन
रैंप पर उतरे फेस्टिव और वेडिंग कलेक्शन के पेस्टल कलर्स ने जीता दिल
इंदौर, 28 सितंबर 2024। कहीं फेस्टिव, तो कहीं वेडिंग कलेक्शन का नायाब नमूना… इन्हें रैंप पर लेकर उतरते देश के टॉप मॉडल्स और फिल्मों एवं टीवी के सितारे… चटख रंगों से लेकर हल्के और पेस्टल रंगों से सजे पारंपरिक भारतीय परिधान… जिनपर किया गया खुबसूरत जरदोजी, पैच और थ्रेड वर्क… नजारा शनिवार की शाम इंदौर के बायपास स्थित होटल ग्रैंड शेरेटन में देखने को मिला, जहां ‘एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 3’ दूसरे दिन रैंप पर सेलेब्रिटी डिजाइनर से लेकर कॉलेज के छात्रों का हुनर नजर आया।

एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 3 के दूसरे दिन परिधानों के अनुरूप बजते तेज और सौम्य संगीत के साथ कलेक्शन रैंप पर उतारे गए मोहनलाल एंड संस ने अपकमिंग वेडिंग और फेस्टिव सीजन को देखते हुए चटक और हल्के रंगों में बेहतरीन ट्रेडिशनल लहंगे, साड़ियां और वेस्टर्न ड्रेसेस का कलेक्शन रैंप पर उतारा। इससे पहले राधा डिजाइनर स्टूडियो बाय पूजा ने ‘मुहूर्त’ नाम से कलेक्शन पेश किया, जिसकी शो स्टॉपर ईशा मालवीय रहीं। सेज यूनिवर्सिटी इंदौर ने ‘व्हाइट बोटानिकल विद द ब्यूटी ऑफ पर्ल्स’ नाम से रैंप पर अपना कलेक्शन उतारा। शाम का शो झांझरिया ज्वेलर्स प्रेजेंट बाय फरहा सैयद के कलेक्शन के नाम रहा, जिसे अभिनेत्री भाग्यश्री ने शो स्टॉपर बन रैंप पर उतारा।

शादी बाय मेरियट के लिए रेशमा और रियाज गांगजी ने उतारा कलेक्शन :
सबसे खास आकर्षण शादी बाय मेरिएट प्रेजेंट बाय लिबास रेशमा और रियाज गांगजी रहा। इस कलेक्शन को शो स्टॉपर टीवी सेलेब्रिटी देबिना और गुरमीत रहे। इनके ब्राइडल कलेक्शन को मुंबई की मॉडल्स ने भी रैंप पर उतारा। आखिर में डिजाइनर रेशमा, रियाज गांगजी और शो स्टॉपर देबिना, गुरमीत के साथ होटल ग्रैंड शेरेटन के जनरल मैनेजर रोहित बाजपेई भी रैंप पर नजर आए।”
एनआईएफडी ग्लोबल को चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोडी ने बताया कि आज अंतिम दिन डिजाइनर नरेंद्र कुमार और सौरभ कांत श्रीवास्तव के नाम होगा। सौरभ कांत श्रीवास्तव के कलेक्शन रैंप पर प्रेजेंट किए जाएंगे। इसके बाद मोयरा प्रेजेंट्स अमिष्का में नरेंद्र कुमार के कलेक्शन भी रैंप पर लेकर अभिनेत्री संजीदा शेख उतरेंगी। अंतिम दिन ही रिलायंस ट्रेंड्स, शहर की महिलाओं का प्रतिष्ठित ग्रुप इनमो भी रैंप पर होगा।


